BREAKING NEWS
NEWS : मंदिर मांगने का नहीं, पुण्य बढ़ाने और.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल से उज्जैन को बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और.. <<     KHABAR : 11 लाख पौधारोपण महाअभियान के तहत 251 पौधे.. <<     VIDEO NEWS: सोना खरीदने वालों को झटका! आज फिर बढ़ गए.. <<     KHABAR : जयसिंहनगर से विकसित भारत जी-रामजी योजना.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत छात्राओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में बारिश की रफ्तार धीमी, चालू.. <<     शिवपुरी में रेत माफिया का बड़ा खेल: सिंध नदी.. <<     खरगोन जिले के कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की.. <<     उज्जैन में ई-रिक्शा चालकों से “तकनीकी ठगी” का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गीता देवी बसेर, परिवार में शोक.. <<     NEWS : ठाकुर जी के दिव्य श्रृंगार और छप्पन भोग के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भरभड़िया में राष्ट्रीय शुभारंभ का लाइव.. <<     VIDEO NEWS: चैटजीपीटी से करियर तक... AI की दुनिया से.. <<     BIG NEWS : श्री द्वारिकाधीश फैमिली रेस्टोरेंट में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2026, 4:16 pm
KHABAR : भरभड़िया में राष्ट्रीय शुभारंभ का लाइव प्रसारण देखा, ग्रामीण रोजगार और आजीविका सशक्तिकरण पर दिया जोर, विधायक परिहार ने कहा- वीबीजीआरएएमजी मिशन विकसित भारत के संकल्प को देगा नई गति, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं महाआजीविका मिशन (ग्रामीण) – वीबीजीआरएएमजी (VBGRAMG)' के राष्ट्रीय शुभारंभ के अवसर पर नीमच विधानसभा के ग्राम भरभड़िया में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक दिलीप सिंह परिहार ने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिशन के शुभारंभ का सीधा प्रसारण देखा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक परिहार ने कहा कि यह मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करने, आजीविका को सशक्त बनाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में सरपंच संगीता सत्यनारायण पाटीदार, भाजपा महामंत्री सतीश यादव, ममता नागदा, विधायक प्रतिनिधि दीपक नागदा, जनपद सदस्य दशरथ पाटीदार, जनपद सीईओ आरिफ खान सहित नीमच विधानसभा क्षेत्र के सरपंच, सचिव, सहायक सचिव, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE