BREAKING NEWS
KHABAR : जयसिंहनगर से विकसित भारत जी-रामजी योजना.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत छात्राओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में बारिश की रफ्तार धीमी, चालू.. <<     शिवपुरी में रेत माफिया का बड़ा खेल: सिंध नदी.. <<     खरगोन जिले के कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की.. <<     उज्जैन में ई-रिक्शा चालकों से “तकनीकी ठगी” का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गीता देवी बसेर, परिवार में शोक.. <<     NEWS : ठाकुर जी के दिव्य श्रृंगार और छप्पन भोग के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भरभड़िया में राष्ट्रीय शुभारंभ का लाइव.. <<     VIDEO NEWS: चैटजीपीटी से करियर तक... AI की दुनिया से.. <<     BIG NEWS : श्री द्वारिकाधीश फैमिली रेस्टोरेंट में.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, 25.. <<     NEWS : ई-विजिटर्स पोर्टल के प्रभावी संचालन के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जाजू कन्या महाविद्यालय में दीक्षारंभ.. <<     KHABAR : एआई से भविष्य संवारने के गुर सीख रहे.. <<     NEWS : एबीवीपी का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2026, 4:04 pm
BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 में बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट समेत 13 मामलों में था वांछित, मंगलवाड़ पुलिस ने बाड़मेर से दबोचा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘सुदर्शन चक्र-02’ के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, पीडीपीपी एक्ट, राजस्थान कारागृह अधिनियम तथा हत्या के प्रयास सहित 13 गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक, उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी हरिशचंद्र सिंह के सुपरविजन तथा थाना प्रभारी भगवानलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने वांछित आरोपी प्रकाश पुरी पिता भीमपुरी, निवासी रामजी का गोल फांटा, थाना गुढ़ामालानी, जिला बालोतरा को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार मामला 9 अप्रैल 2025 का है। जयपुर निवासी एक कार संचालक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि किराये पर दी गई क्रेटा कार वापस नहीं लौटाई गई। जीपीएस लोकेशन के आधार पर वाहन हरियाखेड़ी क्षेत्र में मिला, जहां कुछ बदमाश हथियारों के बल पर कार लेकर फरार हो गए थे। पीछा करने पर आरोपी वाहन छोड़कर भाग निकले। इस मामले में पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

फरार चल रहे प्रकाश पुरी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। विशेष टीम ने उदयपुर, जोधपुर, गुढ़ामालानी और बाड़मेर में लगातार तलाश के बाद आरोपी को कवास (बाड़मेर) से गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच कर रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भगवानलाल, एएसआई जगदीश चंद्र, कांस्टेबल राकेश कुमार एवं टंवर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE