BREAKING NEWS
NEWS : मंदिर मांगने का नहीं, पुण्य बढ़ाने और.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल से उज्जैन को बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और.. <<     KHABAR : 11 लाख पौधारोपण महाअभियान के तहत 251 पौधे.. <<     VIDEO NEWS: सोना खरीदने वालों को झटका! आज फिर बढ़ गए.. <<     KHABAR : जयसिंहनगर से विकसित भारत जी-रामजी योजना.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत छात्राओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में बारिश की रफ्तार धीमी, चालू.. <<     शिवपुरी में रेत माफिया का बड़ा खेल: सिंध नदी.. <<     खरगोन जिले के कसरावद के मुलठान में कांग्रेस.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कानाखेड़ा की.. <<     उज्जैन में ई-रिक्शा चालकों से “तकनीकी ठगी” का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गीता देवी बसेर, परिवार में शोक.. <<     NEWS : ठाकुर जी के दिव्य श्रृंगार और छप्पन भोग के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भरभड़िया में राष्ट्रीय शुभारंभ का लाइव.. <<     VIDEO NEWS: चैटजीपीटी से करियर तक... AI की दुनिया से.. <<     BIG NEWS : श्री द्वारिकाधीश फैमिली रेस्टोरेंट में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2026, 4:10 pm
BIG NEWS : श्री द्वारिकाधीश फैमिली रेस्टोरेंट में खूनी खेल, खाकी ने 24 घंटे में किया वारदात का खुलासा, आरोपी कमल सिंह उर्फ विक्की बन्ना ने ही अपने साथी पर चाकू से किए थे कई ताबडतोड़ वार, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बेगूं थाना क्षेत्र में होटल पर हुई हत्या की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 30 जून 2026 की रात को कोटा-चित्तौड़गढ़ हाईवे स्थित मांडना गांव के समीप श्री द्वारिकाधीश फैमिली रेस्टोरेंट में कमलसिंह उर्फ विक्की बन्ना ने अपने साथी गौरव चतुर्वेदी पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गौरव को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

होटल के चौकीदार ओंकार गुर्जर की रिपोर्ट पर बेगूं थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भगवत सिंह हिंगड़ के निर्देशन, डीएसपी अंजलि सिंह के सुपरविजन तथा थाना प्रभारी कमलचंद मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने एफएसएल की सहायता से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आरोपी कमलसिंह उर्फ विक्की बन्ना को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय से पुलिस रिमांड मिलने पर आरोपी की निशानदेही से वारदात में प्रयुक्त धारदार चाकू और मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।

पुलिस के अनुसार हत्या के कारणों को लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE