नीमच। जिले में चालू वर्षाकाल के दौरान अब तक औसतन 155 मिमी (करीब 6.10 इंच) वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक 262.5 मिमी (करीब 10.33 इंच) औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। किसानों को अब भी झमाझम बारिश का इंतजार है।
अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक नीमच में 6.93 इंच (176 मिमी), जावद में 5.91 इंच (150 मिमी), सिंगोली में 6.39 इंच (162.2 मिमी) तथा मनासा में 5.20 इंच (132 मिमी) वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में नीमच में 10.46 इंच, जावद में 10.47 इंच, सिंगोली में 13.13 इंच तथा मनासा में 7.28 इंच वर्षा हुई थी।
2 जुलाई 2026 को सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में जिले में औसतन 0.69 इंच (17.6 मिमी) वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान नीमच में 0.43 इंच (11 मिमी), जावद में 1.50 इंच (38 मिमी), मनासा में 0.20 इंच (5 मिमी) तथा सिंगोली में 0.65 इंच (16.4 मिमी) वर्षा रिकॉर्ड की गई।