गरोठ। शामगढ़ के धमनियां दीवान स्थित शासकीय महाविद्यालय में एनएसयूआई छात्र संगठन द्वारा धरना दिया गया। मामला कुछ दिन पूर्व परीक्षा समय सारणी में बदलाव को लेकर छात्रों द्वारा धरना दिया गया। छात्रों का कहना है कि परीक्षा समय सारणी में बदलाव की छात्रों को सूचना नहीं दी गई, इससे कई छात्र परीक्षा से वंचित रह गए। फिलहाल कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई वक्तव्य नहीं आया है। इसके बाद प्रिंसिपल के नदारत होने के चलते छात्रों ने काार्यलय के बाहर गधे का पोस्टर लगाकर उसको माला पहनाई।