BREAKING NEWS
BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : सेवा भाव से कार्य करें, अनियमितता पर होगी.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं,.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल- हम्माल ने लौटाया किसान.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     #ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<     शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों पर.. <<     KHABAR : यूसीसी 2026 के विरोध में मुस्लिम.. <<     BIG VIDEO: ₹10,000 करोड़ का खेल! MP में ED की रेड से मचा.. <<     KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2025, 12:55 pm
KHABAR : सिंहस्थ 2028 की तैयारियां शुरू, 14.5 करोड़ से होगा सड़कों का चौड़ीकरण, 18 मीटर तक बढ़ेगी चौड़ाई, नगर निगम की टीम ने की सेंट्रल मार्किंग, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। आगामी सिंहस्थ 2028 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोयला फाटक से कंठाल चौराहा होते हुए गोपाल मंदिर तक सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ है। इस मार्ग पर सेंट्रल मार्किंग पूरी हो चुकी है और स्थानीय लोग चिह्नित जगहों से सामान हटा रहे हैं।


नगर निगम की टीम ने कोयला फाटक से कंठाल चौराहा, गोपाल मंदिर और बियावानी से तेलीवाड़ा तक सड़क की नपाई कर मकानों व दुकानों में मार्किंग कर दी है। प्रभावित भवन और भूमि स्वामियों को जगह खाली करने के नोटिस जारी किए गए हैं। सोमवार को विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव और कलेक्टर रौशन सिंह, निगम कमिश्रर आशीष पाठक सहित जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों ने कोयला फाटक से गोपाल मंदिर तक प्रस्तावित चौड़ीकरण मार्ग का निरीक्षण किया।


कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के अनुसार मास्टर प्लान में इस मार्ग को 18 मीटर चौड़ा करने का प्रावधान है। कई निवासियों ने स्वेच्छा से अपना हिस्सा खाली करना शुरू कर दिया है। नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने बताया कि महाकाल महालोक बनने के बाद उज्जैन आने वाले भक्तों की संख्या बढ़ गई है। उनकी आवाजाही को देखते हुए यह विस्तार आवश्यक है।


साढ़े 14 करोड़ की लागत से होगा चौड़ीकरण
कोयला फाटक से गोपाल मंदिर तक का मार्ग ​​​​​​1200 मीटर लंबा है। इस मार्ग की चौड़ाई 6 से 8 मीटर है। चौड़ीकरण के बाद यह 18 मीटर हो जाएगी। यह काम साढ़े 14 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि दो वर्ष में यह कार्य पूरा कर लिया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE