BREAKING NEWS
BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : सेवा भाव से कार्य करें, अनियमितता पर होगी.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं,.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल- हम्माल ने लौटाया किसान.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     #ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<     शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों पर.. <<     KHABAR : यूसीसी 2026 के विरोध में मुस्लिम.. <<     BIG VIDEO: ₹10,000 करोड़ का खेल! MP में ED की रेड से मचा.. <<     KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2025, 3:16 pm
BIG NEWS : मंत्री विजय शाह की माफी को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज, कल सुबह तक एसआईटी गठित करने के निर्देश, कोर्ट ने कहा- मंत्री की भद्दी, गंदी टिप्पणी पर पूरा देश शर्मिंदा, पढे़ खबर

Share On:-

जबलपुर। मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया पर दिए गए विवादित बयान को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री का माफी नामा खारिज कर दिया। यही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश के डीजीपी को इस मामले में जांच के लिए एक एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए है।


सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि एसआईटी का गठन कल सुबह 10 बजे तक हर हाल में हो जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि तीनों आईपीएस मध्य प्रदेश के बाहर के यानी दूसरे राज्य के होने चाहिए जिसमें एक महिला आईपीएस को भी शामिल करना होगा। कोर्ट ने कहा है कि एसआईटी की मॉनिटरिंग डीजीपी को करना होगा साथ ही एसआईटी के दोनों सदस्य भी एसपी या उससे ऊपर के रैंक के होने चाहिए।


मंत्री की टिप्पणी शर्मनाक- सुप्रीम कोर्ट
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने न केवल मंत्री विजय शाह को फटकार लगाई, बल्कि उनके बयान को “गंदी, भद्दी और शर्मनाक” करार दिया। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश सुनाए जाने के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि मंत्री की टिप्पणियों से पूरा देश शर्मिंदा है। न्यायमूर्ति कांत ने कहा, “इस बीच, आप सोचें कि आप खुद को कैसे मुक्त करेंगे। जिस बयान पर पूरा देश शर्मिंदा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE