BREAKING NEWS
BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : सेवा भाव से कार्य करें, अनियमितता पर होगी.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं,.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल- हम्माल ने लौटाया किसान.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     #ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<     शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों पर.. <<     KHABAR : यूसीसी 2026 के विरोध में मुस्लिम.. <<     BIG VIDEO: ₹10,000 करोड़ का खेल! MP में ED की रेड से मचा.. <<     KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2025, 3:57 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की बस्सी थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब फरार हुआ 15 हजार रूपये का ईनामी बदमाश तो उड़े खाकी के होश, फिर जैसे ही एक्शन में आए आला अधिकारी तो चढ़ा निम्बाहेड़ा की खाकी के हत्थे, अब सलाखों के पीछे रहेगा किशन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। थाना बस्सी के चार साल पुराने अवैध डोडाचूरा तस्करी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को कनेरा निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 15 हजार के ईनाम की घोषणा की गई थी। आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी के तीन मामलों में वांछित चल रहा था।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले के विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी करने के क्रम में एएसपी सरिता सिंह एवं वृत्ताधिकारी निम्बाहेड़ा के सुपरविजन में थानाधिकारी कनेरा महेन्द्र सिंह उ.नि. ने आसुचना संकलन कर थाना बरसी के मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित 15 हजार रुपये के ईनामी बदमाश चित्तौड़गढ़ जिले के साडास थानांतर्गत माल का खेड़ा उर्फ रूपपुरा निवासी 32 वर्षीय किशन लाल पुत्र छोगालाल जाट की तलाश हेतु थाना हाजा से एएसआई बालमुकुंद, कानि. रामनिवास, मंचाराम व सुनील कुमार की टीम द्वारा तलाश की गई। तलाशी के दौरान सुचना मिली की अपराधी सारण चौराया पर बैठा है।। जिस पर पुलिस टीम दबिश दी गई तो पुलिस जाब्ता को देखकर किशन लाल भागने लगा जिसको पुलिस जाब्ता द्वारा घेरा देकर पकड़ा। आरोपी किशनलाल थाना स्तर का टोपटेन होकर थाना बस्सी के एनडीपीएस एक्ट में भी वांछित होकर करीब चार साल से फरार है, वहीं भदेसर के एक मामले में एवं हनुमान गढ़ जिले के नोहर थाने में वांछित है। आरोपी की तलाश व गिरफतारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 15 हजार रूपये का ईनाम घोषित कर रखा है। आरोपी की गिरफ्तारी में एएसआई बालमुकुन्द की विशेष भूमिका रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE