BREAKING NEWS
BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : सेवा भाव से कार्य करें, अनियमितता पर होगी.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं,.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल- हम्माल ने लौटाया किसान.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     #ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<     शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों पर.. <<     KHABAR : यूसीसी 2026 के विरोध में मुस्लिम.. <<     BIG VIDEO: ₹10,000 करोड़ का खेल! MP में ED की रेड से मचा.. <<     KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2025, 4:02 pm
KHABAR : झांझरवाडा स्थित कर्बला में हुई शेख सैय्यद पठान समाज की अहम बैठक, समाजजनों ने फिर जताया सलीम खान पर भरोसा, इतने साल के लिए बढ़ाया कार्यकाल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शेख सैय्यद पठान समाज की एक अहम बैठक झाँझरवाडा स्थित कर्बला में समाज के वरिष्ठ रफ़ीक़ कुतुब (रामपुरा) व अय्युब पठान जावद की सरपरस्ती व समाजजनों की उपस्थिति में दोपहर 1 बजे शुरू की गई, जिसमें शैख़ सैय्यद पठान जिला कमेटी के सदर (अध्यक्ष ) सलीम खान ने अपने एक वर्षीय कार्यकाल में किये गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया कि कमेटी समाज के बुनियादी मुद्दों के लेकर आगे बढ़ रही हैं और समाज में फैली बुराइयों को दूर करने की कोशिश कर रही हैं।
इसी के साथ खान ने जिला कार्यकारिणी भंग कर अपना इस्तीफा पेश किया जिसे बैठक में मौजूद समाजजनों द्वारा नामंजूर कर दिया गया।उक्त जानकारी देते हुए कमेटी के मीडिया प्रभारी आरिफ शैख़ ने बताया कि सदर सलीम खान द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर जिला सदर (अध्यक्ष ) सलीम खान पर अपना भरोसा जताते हुए कार्यकाल आगामी 3 साल के लिए बढ़ाया ताकि अगले 3 साल मैं समाज को नई दिशा प्रदान करे।समाज को उन्नति की ओर ले जाये।क्योंकि एक साल किसी भी अध्यक्ष के लिए बहुत कम समय होता है।बैठक में सामाजिक हित में कई निर्णय लिए गए।व समाज को जागरूक करने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।समाज के जो लोग उत्कृष्ट कार्य कर रहे है उन्हें सम्मानित किया जायेगा। जिला कमेटी का विस्तार किया जायेगा व नये मेम्बर बनाये जाएंगे।नीमच शहर ब्लॉक कमेटी का गठन किया जाएगा। सभी मेम्बरान से 100 रुपए माह लिए जाए।युथ कमेटी व वरिष्ठ कमेटी बनाने आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। अगली मीटिंग 15 जून को रखी गई है।अगली मीटिंग में परिचय सम्मेलन की तारीख तय की जाएगी।
बैठक में विशेष अतिथि फिरोज पठान को उनके जन्मदिन पर जिला कमेटी की जानिब से सदर सलीम खान द्वारा फूलमाला पहनाकर मुबारक बाद पेश की गई।दुबारा सदर बनाये जाने पर समाजजनो द्वारा सलीम खान का इस्तकबाल साफा बांध कर फूलमाला पहनाकर किया गया।इस अवसर पर हाजी बाबु शैख़ हनीफ पठान अमान खान हाजी ज़ाहिद याकुब पठान डॉ. शराफत खान युनुस शैख़ (अठाना) ज़ाहिद क़ादरी मुजीब खान (रतनगढ़) मेहबुब शैख़ शौकत उस्ताद बंटी भाई इस्लाम पठान वसीम खान फिरोज लाला सदर रिसाला मस्जिद राजु पहलवान  एडवोकेट ईशरत बेग अनवर खान अमजद खानअजहर खान शाहरूख खान जैगर हासिम खान इम्तियाज डिस्मेंटल सेजान खान आरिफ शैख़ ईमरान खान मोहसिन खान सुहैल खान आदि समाज जन मोजुद थे। अंत में सभी का आभार ज्वॉइन सेकेट्री युनुस पठान(छुट्टन भाई) ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE