देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी का मामला सामने आया है जहां उस फेसबुक आईडी से लोगों को रिक्वेस्ट भी भेजी जा रही है। जहां वृद्ध आश्रम प्रबंधक को भी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई जिन्होंने सतर्कता के साथ उसे प्रेम रिक्वेस्ट को एक्सेट ना करते हुए डिलीट किया।
वहीं इस मामले में जब कलेक्टर ऋतुराज सिंह से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया यह मेरी जानकारी में यह बात आई है की मेरे नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है आपके चौनल के माध्यम से सभी को अवगत कराना चाहता हूं कि यह फेक प्रोफाइल मेरे द्वारा नहीं बनाई गई है। इसलिए आप लोग इसके ट्रैप में ना फंसे हैं। शासन के द्वारा लगातार सभी को अवगत कराया जा रहा है कि साइबर फ्रॉड से आप सभी अपने आप को सुरक्षित रखें और कोई भी मेरे नाम से बनाई गई इस फर्जी फेसबुक प्रोफाइल को एड ना करे।
वहीं इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदोरिया ने बताया की जैसे ही संज्ञान में आया है कि कलेक्टर महोदय की फेक आईडी क्रिएट की गई है हमारी साइबर टीम को तत्काल एक्टिव किया गया है उनके द्वारा कार्रवाई कर शाम तक आईडी को बंद कराया जाएगा। साथ ही जिसके द्वारा यह आईडी क्रिएट की गई है उसकी भी जानकारी निकाली जा रही है। आमजन से अपील है की जो पुलिस की एवं साइबर सेल की जो एडवाइजरी जारी होथी है उसका अध्ययन करे। मोबाइल में कोई भी लिंक को क्लिक ना करें। सिक्योरिटी का ध्यान रखते हुए सोशल मीडिया का उपयोग करें।