दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया की राजनीति में चर्चित चेहरा रहे पूर्व गृहमंत्री कांग्रेस सरकार महेंद्र बौद्ध विवादों के घेरे में नजर आ रहे हैं। परिणाम स्वरूप दतिया की राजनीति सुगबुगाहट लोगों की दबी जुबान पर देखने को मिल रही।
दरअसल आपको बता दें संघप्रिय मित्रा एवं उनके परिजनों ने दतिया में छल्लापुरा निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व गृहमंत्री मध्य प्रदेश शासन कांग्रेस कालीन महेंद्र बौद्ध पर जमीन हड़पने एवं जान से करने के आरोप लगाए। इतना ही नहीं संघप्रिय मित्रा ने बताया पूर्व में राजनैतिक पद पर रहते हुए कई शासकीय जमीनों पर अंबेडकर भवन पर भी किए हुए हैं महेंद्र बौद्ध कब्जा जिसकी जांच होनी चाहिए।
वही दतिया पुलिस पर भी कार्रवाई न करने के आरोप संघप्रिया मित्रा ने प्रेस कांफ्रेंस के द्वारा लगाए। हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि इन आरोपो को लेकर क्या कहना रहेगा पूर्व गृहमंत्री महेंद्र बौद्ध का देखने वाली बात होगी। फिलहाल इन आरोपों के चलते दतिया की राजनीति गर्म नजर आ रही।