BREAKING NEWS
छात्राओं के आंदोलन की बड़ी जीत, स्कूल.. <<     BIG NEWS : झाड़ियों की आड़ में जुआ खेल रहे 6 आरोपी.. <<     NEWS : नगर माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया लहरिया.. <<     NEWS : चंदेरिया की बदहाल सड़कों से परेशान.. <<     NEWS : व्यक्ति निर्माण से ही होगा राष्ट्र.. <<     REPORT : सर्पदंश से बचाव के लिए जिले में चलेगा.. <<     गौ सुरक्षा और गोचर भूमि को लेकर हिंदू संगठनों.. <<     KHABAR : राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में 100 मासूमों.. <<     KHABAR : शिक्षकों से 15 करोड़ कमाने की तैयारी में.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज में पौने दो करोड़ का घोटाला,.. <<     शाजापुर में यूसीसी (UCC) बिल के विरोध में.. <<     KHABAR : हातोद में एकेवीएन इंडस्ट्रियल एरिया की.. <<     KHABAR : Gen-Z- अंदाज में छात्राओं का विरोध, हॉस्टल से.. <<     KHABAR : शाजापुर में यूसीसी बिल के विरोध में.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : गौमाता के मुद्दे पर गरजे हिंदू संगठन,.. <<     KHABAR : जेन अल्फा के आंदोलन के आगे झुका प्रशासन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2025, 11:08 am
KHABAR : नीमच जिले के चीताखेड़ा में सीमेंट कांक्रीट मार्ग में पंचायत कर रही भारी भ्रष्टाचार, ग्रामीणों ने लगाया आरोप, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। स्थानीय गांव में माणक चौक से कैलाश बोरीवाल के मकान तक पंचायत द्वारा विधायक निधि से बनाया जा रहा सीमेंट कांक्रीट मार्ग के निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। चार इंच सीमेंट कांक्रीट मटेरियल डालने के बजाए मात्र दो से ढाई इंच ही डाल कर घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा है। 
उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा विधायक निधि से 2 लाख 23 हजार रुपए से स्वीकृत सीमेंट कांक्रीट मार्ग का निर्माण कार्य पंचायत और द्वारा किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य में पंचायत की इंजिनियर से सांठ-गांठ के बलबूते पर गौर लापरवाही और भ्रष्टाचार के चलते घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा है। जो मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है गुणवत्ता वाला नहीं है। ग्रामीणों ने बताया है कि गांव में चारों ओर फैली गंदगी, नलों से आ रहा बदबूदार पानी,स्टेट लाइटें बंद पड़ी हुई है, नाली गटरों से किचड़, कचरा उफन रहा है। जहां देखो वहां गंदगी फैली हुई है। पंचायत स्तर की कई जनसमस्याएं मुंह बाए खड़ी है। समस्या का समाधान छोड़ अपनी कमाई को देख सबसे पहले निर्माण कार्य में दिलचस्पी दिखाई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE