हाटपिपल्या। नगर सहित विधानसभा के करीब 125 गांवों में पीने के पानी की गंभीर समस्या थी जिसको देखते हुए विधायक मनोज चौधरी के प्रयास से 247 करोड़ की योजना स्वीकृत हुई। जिसमें नगर सहित विधानसभा के गांवों को नर्मदा का जल मिलने लगेगा 28 मई को नर्मदा का जल हाटपिपल्या आयेगा। जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे।जिसकी तैयारी को लेकर आज क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी ने प्रशासनिक अधिकारियों स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठजनों के साथ बैठक कर रूपरेखा बनाई बैठक के बाद कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउंड पार्किंग के लिए मंडी परिसर व हेलीपेड के लिए चापड़ा रोड़ पर निरीक्षण किया व व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम आनंद मालवीया, तहसीलदार संगीता गोलियां, नगर विधायक प्रतिनिधि बलराम चौधरी परिषद अध्यक्ष चंद्रकांता अरुण राठौर सहित सभी विभाग के अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।