चित्तौड़गढ़। मुस्लिम समाज की सर्वाेच्च संस्था अंजुमन मिल्लते इस्लामिया संस्थान के नवनिर्वाचित सदर मोहम्मद इकबाल ‘गुलशन’ ने पत्रकार वार्ता में कहा कि शहर की परस्पर सौहार्द , प्रेम और भाईचारे की परंपरा को और प्रगाढ़ बनाने के लिए सभी धर्म और वर्गों के तीज, त्यौहार आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ सद्भावनापूर्वक मनाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास किए जाएंगे। समाज में सभी को साथ लेकर रचनात्मक कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। भावी पीढ़ी की शिक्षा और संस्कार के लिए नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संस्थान जनप्रतिनिधियों की मदद से शहरी क्षेत्र में महिला चिकित्सालय के लिए भी प्रयास करेगा। उन्होंने अपने काम और विजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
संचालन अहसान पठान ने किया। इस दौरान सैयद इरशाद अली, अल्लानूर खान कायमखानी, एडवोकेट सैयद गुलशेर अली, कॉन्ट्रेक्टर फिरोज खान कुम्भानगर, मोहम्मद हुसैन नीलगर, अब्दुल वाहीद अशरफी, रफीक नागौरी, खिजर खान, मोहम्मद रफीक ठेकेदार कुम्भानगर, अजहर शेख, फिरोज खान टेलर पंचवटी, जाकीर कुरेशी, अशफाक पठान, अहसान पठान, अब्दुल फैयाज, रईस गौरी, निसार मंसूरी, गुलाम सादीक नीलगर आदि उपस्थित रहे।