रतलाम। अनुविभागीय दण्डाधिकारी सैलाना द्वारा बताया गया कि थाना प्रभारी पुलिस थाना बाजना के द्वारा कुल 86 जप्तशुदा वाहन/वस्तु/मोटरसाइकिल को जप्त किया जाने से तथा उसका कोई स्वामी नहीं होने से जप्त सामग्री पर यदि कोई व्यक्ति/संस्था अपना स्वामित्व रखते हो तो स्वामी संबंधी समस्त दस्तावेजों के साथ आगामी 19 नवंबर 2025 के पूर्व कार्यालय में न्यायालयीन कार्य दिवस में प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत समयावधि में कोई दावा स्वामित्व संबंधी प्रस्तुत नहीं होने पर जप्त संपत्ति नीलामी करने की कार्यवाही शासन के नियमानुसार संपादित की जावेगीं।