पोलायकलां। नगर में उस समय भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जब श्री टीकोंन धाम वाले बाबा सद्गुरुदेव महाराज भाजपा नेता बंटी अफसर उर्फ सुनील के स्वनिवास पर पहुंचे। बाबा के आगमन की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग उनके दर्शन के लिए पहुंचे। भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा का स्वागत किया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाबा सद्गुरुदेव महाराज का पुष्पमाला और शॉल-श्रीफल से सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि संतों की सेवा और उनका आशीर्वाद कभी व्यर्थ नहीं जाता। श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई संत सेवा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
सम्मान कार्यक्रम में मोहनलाल अफसर, छतरसिंह अध्यापक, मोहनलाल मंडलोई, राहुल, मनीष, गट्टूभाई, रमेशचंद्र, मांगीलाल चौधरी, सुरेश डीपी साहब, लखन गिरोटिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन मौजूद रहे।
इस दौरान भक्तों ने सद्गुरुदेव महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।