उज्जैन। संयुक्त संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ. शरद भाले द्वारा शुकवार को उज्जैन जिले के समस्त पशु चिकित्सा अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों से अधिक उपलब्धि प्राप्त करने के निर्देश दिये।
डॉ. भाले ने मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना अंतर्गत डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनू योजना, राष्ट्रीय पशुधन मीशन एवं किसान क्रेडिट कार्ड (पशुपालन) योजना अंतर्गत लंबित प्रकरणों में लक्ष्यात्मक प्रगति लाने एवं अधिकाधिक हितग्राहियों को लाभांवित करने पर जोर दिया। साथ ही विभाग की संचालित अन्य योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिये । उन्होने कहा की जिले में पशुपालन के क्षेत्र में योजनाओं का सही कियान्वयन जरूरी है जिससे पशुपालकों को वास्तविक लाभ मिल सके। बैठक के दौरान उपसंचालक डॉ. व्ही. के. बर्वे, उपसंचालक डॉ. के. शिरवानी, डॉ. जी.जी. गोस्वामी, ए.बी.पी.ओ. डॉ. डी.के. जैन, एम.यू.ओ. डॉ. अंशु जैन, डॉ. सतीष शर्मा तथा उज्जैन जिले के समस्त पशु चिकित्सक उपस्थित हुए।