BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2025, 6:35 pm
KHABAR : हाटपीपल्‍या आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं विधायक मनोज चौधरी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। हाटपीपल्‍या में 28 मई 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के हाटपीपल्‍या में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कार्यक्रम एवं मेला ग्राउण्‍ड में सभा स्थल की तैयारियों के लिए कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं हाटपीपल्‍या विधायक मनोज चौधरी ने बुधवार को स्‍थल निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद, एसडीएम आनंद मालवीय, तहसीलदार हाटपीपल्‍या संगीता गोलिया सहित अन्‍य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्‍टर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कार्यक्रम संबंधी जो तैयारियां हैं वह समय रहते पूर्ण कर लें और सौंपे गये दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन कर समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करें। कलेक्‍टर सिंह ने इस दौरान हेलीपेड स्‍थल का निरीक्षण किया और पीडब्‍ल्‍यूडी के अधिकारियों को साफ-सफाई एवं व्‍यवस्थित हैलीपेड निर्माण के निर्देश दिये। कार्यक्रम स्‍थल पर आवागम एवं बैठक की उचित व्‍यवस्‍था के निर्देश दिये। कलेक्‍टर सिंह ने कहा कि कार्यक्रम वाले दिन ट्राफिक की व्‍यवस्‍था का प्‍लान अच्‍छे से बनाये, जिससे की कही भी ट्राफिक जाम की स्थिति निर्मित न हो और आवागमन में परेशानी नहीं आये। गर्मी को देखते के हुए कार्यक्रम स्‍थल पर पेय जल की उचित व्‍यवस्‍था करें। कलेक्‍टर सिंह ने कहा कि कार्यक्रम के दिन हाट बाजार को मेन रोड से अन्‍य जगह स्‍थानांतरित करें। इस दौरान बताया गया कि वाहनों की पार्किंग मण्‍डी प्रांगण हाटपीपल्‍या में की जायेगी।
कलेक्‍टर सिंह ने हाटपीपल्‍या में बस स्‍टैण्‍ड पर नगर परिषद द्वारा बनाई गई नई दुकानों का निरीक्षण किया एवं सीएमओ को निर्देश दिये कि दुकानों के संबंध में आवश्‍यक कार्यवाही शीघ्र करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE