BREAKING NEWS
KHABAR : मेडिकल कॉलेज में पौने दो करोड़ का घोटाला,.. <<     शाजापुर में यूसीसी (UCC) बिल के विरोध में.. <<     KHABAR : हातोद में एकेवीएन इंडस्ट्रियल एरिया की.. <<     KHABAR : Gen-Z- अंदाज में छात्राओं का विरोध, हॉस्टल से.. <<     KHABAR : शाजापुर में यूसीसी बिल के विरोध में.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : गौमाता के मुद्दे पर गरजे हिंदू संगठन,.. <<     KHABAR : जेन अल्फा के आंदोलन के आगे झुका प्रशासन,.. <<     शहडोल में आदिवासी छात्राओं का फूटा गुस्सा,.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता विधेयक पर मुस्लिम.. <<     धार: सरदारपुर के हातोद AKVN इंडस्ट्रियल एरिया.. <<     BIG NEWS : गरोठ के ढाकनी गांव में भयानक हादसा, चाय.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के जावद में तस्करों की चाल.. <<     KHABAR : 100वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं.. <<     देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 टन शक्कर की खेप.. <<     बड़वानी में नहीं थम रही किसानों की आफत, करी.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में आधी रात बड़ा कांड, जब.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2025, 6:57 pm
KHABAR : शूटर प्रियव्रत का खेलो इंडिया में चयन, ओलंपियन भाई से प्रेरित होकर चुनी शूटिंग, अब मिलेगी 5 साल की ट्रेनिंग, पढे़ खबर 

Share On:-

खरगोन। गोकुलदास पब्लिक स्कूल के छात्र प्रियव्रतसिंह तोमर का खेलो इंडिया के लिए चयन हुआ है। यह चयन दिल्ली के करणी सिंह शूटिंग रेंज में हुए ट्रायल्स में हुआ। कलेक्टर भव्या मित्तल ने बुधवार को प्रियव्रत का सम्मान किया।


प्रियव्रत अपने बड़े भाई ओलंपियन शूटर ऐश्वर्य प्रतापसिंह से प्रेरित होकर शूटिंग में आए। उन्होंने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय शूटिंग स्पर्धा 2023-24 में कांस्य पदक जीता। वर्ष 2024-25 में भी उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।


भारत सरकार से 5 साल तक ट्रेनिंग मिलेगी
कोच सुगम सिंह राजपूत के अनुसार, मध्यप्रदेश से शूटिंग स्पर्धा में तीन विद्यार्थियों का चयन हुआ है। खेलो इंडिया में चयनित खिलाड़ियों को भारत सरकार से 5 साल तक ट्रेनिंग मिलेगी। प्रति खिलाड़ी सालाना 6 लाख रुपए खर्च किए जाते हैं। इन खिलाड़ियों को ओलिंपिक और एशियाई स्पर्धाओं के लिए तैयार किया जाता है।


स्कूल की प्राचार्य मंडला वेदवती, उप प्राचार्य जेमिला मेंडिस और चेयरपर्सन सरिता महाजन ने भी प्रियव्रत का हौसला बढ़ाया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE