नीमच। मशहूर जादूगर ढोंढूराम इन दिनों अंचल के ग्रामीणों को स्वच्छता, साक्षरता, स्कूल चलो अभियान, प्रौढ शिक्षा को लेकर जागरूकता लाने का काम कर रहे हैं।
इसी क्रम में 20 मई 2025 को अठाना स्थित बाबा रामदेव मंदिर पर उपस्थित ग्रामीणों को अंधविश्वास और रूढिवादी सोच को छोडकर प्रतिदिन योग एवं सत्संग करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जादूगर ढोंढूराम ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि पानी को छानकर पीना चाहिए और किसी को जानकर, समझकर फिर गुरू बनाना चाहिए। उन्होंने असली और नकली महात्मा की पहचान भी ग्रामीणों को बताई।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने बैठकर हरिस्मरण कर सत्संग का लाभ उठाया। सत्संग में हरिओम माली, कारूलाल प्रजापत, छोटू प्रजापत, कैलाश प्रजापत, कलाबाई, जमनाबाई, सीताबाई, शौकीन प्रजापत, दीपिका प्रजापत उपस्थित थे।