छतरपुर। एक युवती ने मनचले युवक से परेशान होकर खुदकुशी कर ली, युवती की खुदकुशी से गुस्साए परिजनो ने शव रखकर जाम लगा दी, घटना ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुरा की है, जहां एक मनचला अरूण सेन एक साल से युवती को परेशान करता था, जिससे परेशान होकर युवती कै परिजनो ने थाने मे शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने कारवाई करते हुये मनचले युवक पर मामला दर्ज कर उससे जेल भेजा था, लेकिन जेल से छूटकर युवक ने फिर से युवती को परेशान करना शुरु कर दिया, मनचला युवक युवती पर उसके द्वारा दर्ज मामले को वापिस लेने का दबाव बना रहा था, जिससे परेशान होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई ,गुस्साए परीजनो ने बस स्टैड के सामनै सड़क पर मृतक युवती का शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की खबर लगते ही सीएसपी सहित दो थानो की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनो को समझातै हुये कारवाई का आश्वासन दिया तब जाकर परिजनो ने आधे घंटे बाद जाम खोला है।