खनियाधाना। राष्ट्रीय देश हित की भावना लिए खनियाधाना में निकली शानदार तिरंगा यात्रा आपको बता दें कि पहलगाम हमले में मारे गए निर्दाेष व्यक्तियों के बाद देश में रोष व्याप्त था जिसके बाद फिर ऑपरेशन सिंदूर चला और हमारे जाबांज सैनिकों ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया और ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा उसी क्रम में खनियाधाना शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में नगर के लोगों ने हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय भारत माता की जय की जय कारों के साथ यह तिरंगा यात्रा खलक सिंह चौराहे से बस स्टैंड रोड होती हुई वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद चौराहे पर आकर इस यात्रा का समापन हुआ इस दौरान यात्रा में शामिल सभी गणमान्य नागरिकों से इस तिरंगा यात्रा के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि यह तिरंगा यात्रा देश हित के लिए समर्पित है उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री देश के सभी सैनिकों का मान बड़ा रहे हैं बही दूसरी तरफ और भारत देश में ही छुपे गद्दारों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इन सारे गद्दारों से निपटने का का कार्य कर रहे हैं और जो भी देश के साथ गद्दारी करेगा वह किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाना चाहिए आगे उन्होंने कहा कि ऐसा प्रधानमंत्री देश को मिलना मुश्किल है जो पाकिस्तान के साथ मिले हुए देश हैं उनसे भी बड़ी ताकत के साथ भारत निपटा रहा है और आगे भी विजय हमारी ही होगी।