शाजापुर। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जनसुनवाई के तहत हर मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन होता है जिसमें लोग अपनी समस्याओं का समाधान को लेकर दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं, लेकिन प्रदेश के शाजापुर जिले में जनसुनवाई में अनेक बार शिकायती पत्र सोपने के बाद भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है सुंदरसी निवासी सुमित अपनी 110 साल की बुजुर्ग दादी को लेकर जनसुनवाई में पहुंचे जहां पर उन्होंने बताया कि उनको उनके भाई के द्वारा लगातार पताडित एवं मारपीट किया जा रहा है मामले की शिकायत लेकर जब वहां सुंदर सी थाने पर जाते हैं तो थाने पर भी उनके कोई सुनवाई नहीं हो रही है थक हार को होना कई बार शिकायती आवेदन भी आलाधिकारियों को सौंप लेकिन उनके समस्या का समाधान नहीं हो रहा है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की जनसुनवाई पर सवाल खड़े करते हुए समाजसेवी राधेश्याम मालवीय ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर हो चुके हैं जिले में बैठे अधिकारी छोटी-छोटी समस्याओं का भी समाधान नहीं कर रहे हैं जिससे बुजुर्ग को कई प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है वही सुमित की दादी ने बताया वहां अनेक बार जनसुनवाई में समस्या के समाधान के लिए आ चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है आज आखिरी बार हम आए हैं यदि इस बार समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम जहर खा लेंगे।