छतरपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। छतरपुर एसडीएम अखिल राठौर के नेतृव में स्वास्थ्य विभाग और तहसीलदार रमेश कोल ने छापेमारी करते हुए एक कलीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। इस कार्यवाही के बाद अवैध चिकित्सा कारोबारियों में हडकंप मच गया है।
बिना डिग्री और पंजीयन के चल रहा था क्लिनिक
एसडीएम अखिल राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि ईशानगर हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने नौगांव वाले क्लीनिक में जांच के दौरान न तो वैध चिकित्सकीय डिग्रीपाई गई और नही अन्य प्रमाणित दस्तावेज मिले। यहां जमील खान मरीजों का उपचार और दवाओं का वितरण करता पाया गया।
मरीजों से ली गई फीस और दवाएं, इंजेक्शन व दवाओं का रिकॉर्ड जब्त कर क्लीनिक को सील कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम अखिल राठौर तहसीलदार रमेश कॉल, बीएमओ गिरीश साहू पटवारी विवेक उपाध्याय सहित स्वास्थ्य विभाग एवं राजस्व विभाग का हमला मौजूद रहा।