BREAKING NEWS
KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<     KHABAR : चंचल सोनी की पढ़ाई में आर्थिक समस्या नहीं.. <<     प्रधानमंत्री आवास की मांग लेकर जनसुनवाई में.. <<     KHABAR : किसान परेशान है तो हम चुप नहीं बैठेंगे,.. <<     EXCLUSIVE: BJP की नई टीम में बड़े चेहरों की एंट्री,.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को.. <<     पढ़ाई के लिए रोज शिवपुरी आने वाली छात्राओं की.. <<     राशन नहीं मिलने से ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2025, 12:17 pm
KHABAR : जातिगत जनगणना में ओबीसी मुख्यमंत्री पद की एंट्री, पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर बोले- कांग्रेस बताए कितने ओबीसी सीएम दिए, लक्ष्मण सिंह नोटिस मामले में कही ये बात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में जातीय जनगणना को लेकर सियासत जारी है। इस बीच जातिगत जनगणना में अब ओबीसी मुख्यमंत्री पद की एंट्री हो गई है। बीजेपी के पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ने बड़ा बयान दिया है। कहा- जनता के सामने इससे बड़ा झूठ क्या होता है। मध्यप्रदेश में सबसे बड़ा पद मुख्यमंत्री का है। कांग्रेस बताए कितने ओबीसी मुख्यमंत्री बनाए। अभी घोषणा कर दे कि अगला मुख्यमंत्री चेहरा ओबीसी से होगा। कहा कि कांग्रेस झूठ बोलती है। बीजेपी ने चार ओबीसी वर्ग से मुख्यमंत्री दिए। बीजेपी सभी वर्ग, सर्व समाज की चिंता करती है।


लक्ष्मण सिंह को नोटिस देने की सिफारिश का मामला
पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह पर सियासी बयानबाजी जारी है। पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि- वैसे तो ये कांग्रेस पार्टी का इंटरनल मामला है। निकालना, रखना ये बहुत ही सामान्य सी बात है कांग्रेस के पास और काम नहीं है। कांग्रेस में नेताओं को सत्य बात पसंद नहीं है, केवल चाटुकारिता पसंद है। कांग्रेस के खत्म होने का कारण भी यही है कि पार्टी सत्य सुनना नहीं चाहती। बता दें कि कांग्रेस के डिसिप्लिनरी कमेटी के अध्यक्ष तारिक अनवर ने कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस देने की सिफारिश की है। लक्ष्मण सिंह ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बयान दिया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE