BREAKING NEWS
BIG REPORT : शामगढ़ में अवैध शराब के कारोबार पर.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में बदला मौसम का मिजाज! रातें.. <<     खरगोन में पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत,.. <<     BIG NEWS : त्योहारों की मिठास में मिलावट का कितना.. <<     VIDEO: मन्नत पूरी हुई तो सांवरिया सेठ को चढ़ाया.. <<     BIG NEWS : दीपों की चमक के बीच उठा बाल शोषण के खिलाफ.. <<     BIG VIDEP UPDATE: मालवा से पूरे MP तक मेगा रोड प्लान! अगले 20.. <<     SHORT: धनतेरस-दीपावली से पहले सोने-चांदी के बाजार.. <<     KHABAR : अब सिर्फ फसल उगाकर मंडी में नहीं बेचेंगे.. <<     GOLD SILVER RATE: सोना खरीदने बाजार जाने से पहले रुकिए,.. <<     BIG NEWS : धनतेरस पर सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी.. <<     BIG NEWS : भोपाल-मंदसौर और भोपाल-ग्वालियर समेत पांच.. <<     KHABAR : सुबह बछ बारस पर गाय-बछड़े का पूजन, शाम को.. <<     SHORT: क्या अफीम नीति 2026-27 में होने जा रहा है कोई.. <<     जावरा के पास 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा,.. <<     BIG NEWS : अफीम काश्तकारों के लिए बड़ी खबर, नीति में.. <<     BIG VIDEO NEWS: अफीम नीति में बदलाव की चर्चाओं से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2026, 5:25 pm
KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न मामलों में आए आवेदन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष, नीमच में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने तथा की गई कार्रवाई से आवेदकों को अवगत कराने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में ग्राम दुरगपुरा की बदामीबाई ने भूमि का कब्जा दिलाने, नयागांव के ग्रामीणों ने भू-स्वामित्व पट्टा जारी करने, मोरवन की यशोदाबाई ने गैस कनेक्शन में नाम संशोधन, पिपल्यारावजी के कुशल नागदा ने फसल बीमा की राशि दिलाने तथा टीचर कॉलोनी नीमच के शिवप्रकाश ने मकान का आधिपत्य दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।

इसी प्रकार बघाना के मुन्नालाल ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नीमच की नजमुनिशा एवं मनासा खुर्द के बनेसिंह ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने, पिपलियावास के भूरालाल ने खेत पर आने-जाने का रास्ता उपलब्ध कराने तथा बघाना की रजिया सुल्तान ने शासकीय पट्टे से अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर आवेदन दिया।

दुरदसी के ग्रामीणों ने सर्वे नंबर 967/1 से अतिक्रमण हटाने, डुंगरिया की फोरीबाई ने कृषि भूमि के नक्शे में तरमीम एवं सीमांकन कराने तथा मालखेड़ा की गीताबाई ने पैतृक भूमि का कब्जा दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।

इसके अलावा रावणरूंडी की लीलाबाई, बामनिया के गजेंद्र नायक, हनुमंतिया के मोहनलाल, अरनिया कुमार के मुकेशदास, रूपपुरा के मदनलाल, बोरखेड़ी की संजुला अग्रवाल, ग्वालटोली की मंजुदेवी, मेलकी मेवाड़ के मोहनसिंह, कंजार्डा के मोहनलाल, बोरखेड़ी के अजय, बघाना के जगदीशचंद्र, जीरन के पूनमचंद, लासूर के प्रकाश दायमा, कुचड़ौद के सुखलाल एवं ग्वालटोली के समीर कुमार सहित अन्य आवेदकों ने भी अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश-
कलेक्टर चंद्रा ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर नियमानुसार एवं समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवेदकों की समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा कार्रवाई की जानकारी संबंधित आवेदकों को भी दी जाए।

जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, एसडीएम नीमच पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे, डिप्टी कलेक्टर श्रुति भयडिया, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत अरविंद डामोर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE