BREAKING NEWS
KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<     KHABAR : चंचल सोनी की पढ़ाई में आर्थिक समस्या नहीं.. <<     प्रधानमंत्री आवास की मांग लेकर जनसुनवाई में.. <<     KHABAR : किसान परेशान है तो हम चुप नहीं बैठेंगे,.. <<     EXCLUSIVE: BJP की नई टीम में बड़े चेहरों की एंट्री,.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को.. <<     पढ़ाई के लिए रोज शिवपुरी आने वाली छात्राओं की.. <<     राशन नहीं मिलने से ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2026, 5:41 pm
KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, सीईओ जिला पंचायत ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व, समय-सीमा में तैयारियां पूरी करने के निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिला स्तरीय युवा संगम- रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमन वैष्णव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 20 अगस्त 2026 को टाउन हॉल, दशहरा मैदान, नीमच में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई।

सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवा संगम के माध्यम से जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसरों से जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं।

उन्होंने आईटीआई, लीड कॉलेज, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय एवं जाजू गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्यों, जिला शिक्षा अधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

20 अगस्त को होगा युवा संगम-
जिला स्तरीय युवा संगम का आयोजन 20 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक टाउन हॉल, दशहरा मैदान, नीमच में किया जाएगा। कार्यक्रम में युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप से जुड़े विभिन्न अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक युवा क्यूआर कोड अथवा निर्धारित ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं।

ऑनलाइन पंजीयन के लिए गूगल फॉर्म-
जिला प्रशासन ने जिले के युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कर युवा संगम में सहभागी बनें और रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE