BREAKING NEWS
EXCLUSIVE: BJP की नई टीम में बड़े चेहरों की एंट्री,.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को.. <<     पढ़ाई के लिए रोज शिवपुरी आने वाली छात्राओं की.. <<     राशन नहीं मिलने से ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की.. <<     KHABAR : बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों की.. <<     BIG REPORT : रेखा बाई की मौत का मामला गरमाया,.. <<     VIDEO NEWS: हरदा में रिश्तों का कत्ल! चाचा ने मासूम.. <<     BIG VIDEO : भोपाल में 17 साल के किशोर की हत्या से.. <<     KHABAR : दयालपुरा की जर्जर पुलिया के पुनर्निर्माण.. <<     REPORT : तिरंगे के कथित अपमान पर भड़का आक्रोश, 100.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट के आदेश पर भोपाल में प्रशासन की.. <<     छतरपुर में घर के अंदर महिला की बेरहमी से.. <<     KHABAR : गरीब परिवार को नहीं मिला पीएम आवास का लाभ,.. <<     BIG NEWS : एक बाइक चोरी ने खोला चोरी का बड़ा राज, 6.. <<     पिपलियामंडी मंडी में अव्यवस्थाओं पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर जनसुनवाई में अनोखा विरोध, युवक को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2026, 4:56 pm
KHABAR : गरीब परिवार को नहीं मिला पीएम आवास का लाभ, सचिव पर ₹10 हजार मांगने का आरोप, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर 

Share On:-

शिवपुरी। ग्राम टोंका निवासी संदीप यादव ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। संदीप का आरोप है कि पात्र और बेहद गरीब होने के बावजूद उनका परिवार आज भी झोपड़ी में रहने को मजबूर है।


न जमीन, न पक्का मकान
संदीप यादव के मुताबिक उनके पास न तो कृषि भूमि है और न ही पक्का मकान। वे पत्नी और बच्चों के साथ झोपड़ी में जीवन यापन कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका।


आवास के बदले ₹10 हजार मांगने का आरोप
पीड़ित ने ग्राम पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आवास योजना का लाभ दिलाने के बदले उनसे ₹10 हजार की मांग की गई। वहीं, करीब दो वर्ष पहले मृत हो चुके हाकिम यादव के नाम पर लगभग ₹40 हजार की आवास किस्त निकालने का भी आरोप लगाया गया है।


राशन नहीं मिलने की भी शिकायत
संदीप ने बताया कि उन्हें राशन योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने 10 अगस्त को आवेदन देकर शिकायत की थी, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं होने से वे परेशान हैं।


संदीप यादव ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और पात्र परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ राशन का लाभ दिलाने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE