दतिया। राजघाट कॉलोनी में शासकीय क्वार्टरों पर कब्जा खाली कराने के लिए प्रशासनिक अमला भारी पुलिस बल के साथ पहुंचा। प्रशासन ने बंद पड़े क्वार्टरों के ताले तोड़कर उन्हें खाली कराने की कार्रवाई शुरू कर दी।
13 शासकीय आवास खाली कराने की कार्रवाई
प्रशासन की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में एक दर्जन से अधिक शासकीय आवासों को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की। तहसीलदार के मुताबिक कुल 13 शासकीय क्वार्टर खाली कराए जाने हैं, जिनमें से 5 क्वार्टर खाली कराए जा चुके हैं, जबकि बाकी पर कार्रवाई जारी है।
दो घंटे में क्वार्टर खाली करने की हिदायत
प्रशासन ने संबंधित रहवासियों को दो घंटे के भीतर शासकीय क्वार्टर खाली करने की अंतिम हिदायत दी है। बंद पड़े आवासों के ताले तोड़कर कब्जा खाली कराने की कार्रवाई भी की जा रही है।
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चल रही कार्रवाई के चलते राजघाट कॉलोनी में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।