BREAKING NEWS
NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<     KHABAR : चंचल सोनी की पढ़ाई में आर्थिक समस्या नहीं.. <<     प्रधानमंत्री आवास की मांग लेकर जनसुनवाई में.. <<     KHABAR : किसान परेशान है तो हम चुप नहीं बैठेंगे,.. <<     EXCLUSIVE: BJP की नई टीम में बड़े चेहरों की एंट्री,.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को.. <<     पढ़ाई के लिए रोज शिवपुरी आने वाली छात्राओं की.. <<     राशन नहीं मिलने से ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की.. <<     KHABAR : बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों की.. <<     BIG REPORT : रेखा बाई की मौत का मामला गरमाया,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2026, 5:16 pm
KHABAR : बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति अटकी, कलेक्टर कार्यालय पहुंचे छात्र, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। शैक्षणिक सत्र 2021-22 के बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों की लंबे समय से लंबित छात्रवृत्ति के भुगतान की मांग को लेकर नर्मदा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग मेडिकल साइंस, बड़वाह के विद्यार्थी मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। छात्रों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर लंबित छात्रवृत्ति प्रकरण का जल्द निराकरण कराने की मांग की।

2021 से नहीं मिली छात्रवृत्ति
विद्यार्थियों ने बताया कि वे बीएससी नर्सिंग के शैक्षणिक सत्र 2021-22 में अध्ययनरत हैं। उनके अनुसार वर्ष 2021 से अब तक छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिला है। वर्तमान में विद्यार्थी पाठ्यक्रम के तृतीय वर्ष में हैं और छात्रवृत्ति लंबित होने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दस्तावेज जमा, फिर भी प्रक्रिया अधूरी
विद्यार्थियों के मुताबिक छात्रवृत्ति से संबंधित आवश्यक जानकारी और दस्तावेज विभाग द्वारा मांगे जाने पर जिला स्तर पर जमा कराए जा चुके हैं। संस्था की ओर से भी जरूरी दस्तावेज एवं जानकारी उपलब्ध कराई जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद छात्रवृत्ति की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।

जल्द भुगतान की मांग
छात्रों ने कलेक्टर से छात्रहित को ध्यान में रखते हुए सत्र 2021-22 के लंबित छात्रवृत्ति प्रकरण का शीघ्र निराकरण कराने और पात्र विद्यार्थियों को लंबित राशि का भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की।

विद्यार्थियों का कहना है कि लंबे समय से छात्रवृत्ति नहीं मिलने के कारण पढ़ाई और अन्य शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले में आवश्यक कार्रवाई कर जल्द राहत दिलाने की मांग की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE