BREAKING NEWS
NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<     KHABAR : चंचल सोनी की पढ़ाई में आर्थिक समस्या नहीं.. <<     प्रधानमंत्री आवास की मांग लेकर जनसुनवाई में.. <<     KHABAR : किसान परेशान है तो हम चुप नहीं बैठेंगे,.. <<     EXCLUSIVE: BJP की नई टीम में बड़े चेहरों की एंट्री,.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को.. <<     पढ़ाई के लिए रोज शिवपुरी आने वाली छात्राओं की.. <<     राशन नहीं मिलने से ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की.. <<     KHABAR : बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों की.. <<     BIG REPORT : रेखा बाई की मौत का मामला गरमाया,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2026, 5:11 pm
KHABAR : दयालपुरा की जर्जर पुलिया के पुनर्निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। जिले के ग्राम दयालपुरा, तहसील गोगावां के ग्रामीण मंगलवार को जर्जर पुलिया के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।


40 साल पुरानी पुलिया बनी परेशानी
ग्रामीणों ने बताया कि गांव की पुलिया करीब 40 वर्ष पुरानी है और वर्तमान में जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। बारिश के दौरान और अपर वेदा बांध से पानी छोड़े जाने पर नदी का बहाव तेज हो जाता है, जिससे पुलिया से आवागमन जोखिमभरा हो जाता है।


कृषि उपज के परिवहन का मुख्य रास्ता
ग्रामीणें के अनुसार करीब 90 प्रतिशत ग्रामीण कृषि उपज के परिवहन के लिए इसी पुलिया का इस्तेमाल करते हैं। पुलिया की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को हर बारिश में जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है। पूर्व में बैलगाड़ी और पशुओं के बहने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।


तकनीकी निरीक्षण और नई पुलिया की मांग
ग्रामीणों ने कलेक्टर से पुलिया का तकनीकी निरीक्षण कराकर मजबूत नवीन पुलिया का निर्माण कराने की मांग की। साथ ही नई पुलिया बनने तक जर्जर पुलिया की आवश्यक मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE