BREAKING NEWS
KHABAR : अवैध शराब पर नियंत्रण में लापरवाही,.. <<     KHABAR : धनतेरस पर शाजापुर पुलिस ने लौटाई खुशियां,.. <<     KHABAR : अवैध पटाखा संग्रहण और लाइसेंस के विरुद्ध.. <<     KHABAR : माता-पिता के सपनों को मिली नई उड़ान, मंदसौर.. <<     BIG NEWS : सांवरिया सेठ के दरबार में आस्था की अनोखी.. <<     BIG REPORT : शामगढ़ में अवैध शराब के कारोबार पर.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में बदला मौसम का मिजाज! रातें.. <<     खरगोन में पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत,.. <<     BIG NEWS : त्योहारों की मिठास में मिलावट का कितना.. <<     VIDEO: मन्नत पूरी हुई तो सांवरिया सेठ को चढ़ाया.. <<     BIG NEWS : दीपों की चमक के बीच उठा बाल शोषण के खिलाफ.. <<     BIG VIDEP UPDATE: मालवा से पूरे MP तक मेगा रोड प्लान! अगले 20.. <<     SHORT: धनतेरस-दीपावली से पहले सोने-चांदी के बाजार.. <<     KHABAR : अब सिर्फ फसल उगाकर मंडी में नहीं बेचेंगे.. <<     GOLD SILVER RATE: सोना खरीदने बाजार जाने से पहले रुकिए,.. <<     BIG NEWS : धनतेरस पर सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी.. <<     BIG NEWS : भोपाल-मंदसौर और भोपाल-ग्वालियर समेत पांच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2026, 5:01 pm
KHABAR : हाईकोर्ट के आदेश पर भोपाल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, निशातपुरा में प्राइवेट जमीन पर बने 11 मकान तोड़े, भारी पुलिस बल रहा मौजूद, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। निशातपुरा में हाईकोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां प्राइवेट जमीन पर बने 11 मकानों को चार पोकलेन मशीनों के जरिए जमींदोज कर दिया गया। कोई हंगामा न हो, इसलिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।


बैरागढ़ एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई हो रही है। तहसीलदार हर्षविक्रम सिंह समेत अन्य राजस्व अधिकारियों को भी कार्रवाई में लगाया गया है। जानकारी के अनुसार, यह अतिक्रमण करीब 35 साल बाद हटा है। जिला प्रशासन पहले भी कार्रवाई करने के लिए मैदान में उतरा था, लेकिन विरोध के चलते कार्रवाई नहीं हो पाई थी। इस पर पुलिस और प्रशासन की सख्त कार्रवाई की चेतावनी के बाद यह कार्रवाई की गई।


1 एकड़ में कब्जा, उसमें बन गए कई मकान
जानकारी के अनुसार, अविनाश जौहरी की जमीन पर कई सालों से अतिक्रमण हो गया। खास बात ये है कि जमीन की रजिस्ट्री हो गई और तीन मंजिला मकान तक बन गए थे। अपनी 0.75 एकड़ जमीन को कब्जामुक्त करवाने के लिए जौहरी ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी।


उनकी जमीन पर 11 मकान बने थे। हाईकोर्ट ने भोपाल कलेक्टर, नगर निगम और पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। कहा था कि जिन पक्षकारों के स्थगन है, उन्हें छोड़कर बाकी पर कार्रवाई की जाए। इसके चलते मंगलवार को जिला प्रशासन की टीम भारी भरकम पुलिस अमले के साथ मैदान में उतरी और मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की।


सरकारी जमीन पर भी बने घर
यहां पर 0.3 एकड़ सरकारी जमीन भी है। इस पर भी अवैध कब्जा है। कुछ पर हाईकोर्ट का स्टे है। इसलिए फिलहाल यहां कार्रवाई नहीं की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE