नीमच। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार भगवान बिरसा मुण्डा के 150 वे जन्म वर्ष के उपलक्ष्य में जिले में गौरव वर्ष के रूप में मनाने का उल्लेख करते हुए 15 जून 2025 से 30 जून 2025 तक की अवधि में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जिले में आयोजित किया जा रहा है।
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले में 17 ग्रामों में माह जून 2025 के द्वितीय पखवाडे (15 जून 2025 से 30 जून 2025) में प्रत्येक ग्राम में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं से हितग्राहियो को लाभान्वित किया जावेगा। इस अभियान के तहत आधार कार्ड, समग्र आई.डी. आयुष्मान कार्ड, ई-केवायसी, जाति प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रोफाईल पंजीयन, बैंक खाते खोलने, सम्बधी कार्य किये जायगे ।साथ ही राशन कार्ड निर्गमन , आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में नामांकन सहित विभिन्न योजनाओं के आवेदन पत्र प्राप्त कर, स्वीकृति की कार्यवाही की जावेगी।
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने निर्देश दिए है ,कि जिले में चयनित 17 ग्रामों में शिविरों का आयोजन कर, अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रत्येक परिवार को लाभान्वित करना सुनिश्चित कर शिविर 15 जून 2025 से 30 जून 2025 तक झांझरवाडा़, दलपतपुरा(नीमच),बंजारीखुर्द, बिलवास, दंतलई, धाकडखेडी, पालरी, गोपालपुरा (मनासा), महेन्द्री, परीछा, कोज्या, कानोड़, जेतलिया, बनडा, डुंगरपुर, डोराई कीरता( जावद)में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।