शाजापुर। जिले के कालापीपल तहसील के ग्राम खोकरा कला से इंडियन आर्मी में सिलेक्शन हुए मोहित पाटीदार का प्रथम घर आगमन पर ग्रामीण जनों ने भव्य स्वागत किया।
मणि बस स्टैंड पर सुबह 9ः00 बजे मोहित पाटीदार जो इंडियन आर्मी का प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रथम घर आगमन पर तिलक लगाकर पुष्प माला पहनकर व गायत्री मंत्र उपचार के साथ भव्य स्वागत किया साथ ही नुक्ति का प्रसाद तुलादान कर प्रसाद वितरण करवाया वह ढोल नगाड़े के साथ गांव के प्रमुख मार्ग से चल समारोह निकाला चल समारोह में ग्रामीण जनों ने जगह-जगह पुष्प माला पहनकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मेहमान जन उपस्थित रहे।