BREAKING NEWS
KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<     KHABAR : चंचल सोनी की पढ़ाई में आर्थिक समस्या नहीं.. <<     प्रधानमंत्री आवास की मांग लेकर जनसुनवाई में.. <<     KHABAR : किसान परेशान है तो हम चुप नहीं बैठेंगे,.. <<     EXCLUSIVE: BJP की नई टीम में बड़े चेहरों की एंट्री,.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को.. <<     पढ़ाई के लिए रोज शिवपुरी आने वाली छात्राओं की.. <<     राशन नहीं मिलने से ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2025, 1:34 pm
BIG REPORT : नीमच सिटी में लामबंद हुए विधायक, स्थानीय पार्षद और जनता जनार्दन, पोस्ट ऑफिस को शिफ्ट करने की योजना के विरोध में खोला मोर्चा, नारेबाजी कर जमकर जताया विरोध, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के उप नगर नीमच सिटी से पोस्ट ऑफिस को मुख्य डाकघर में शिफ्ट करने की योजना को लेकर यहां के रहवासियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। नीमच सिटी से पोस्ट ऑफिस शिफ्ट ना किया जाए इस मांग को लेकर बड़ी संख्या में आज सुबह विधायक, स्थानीय पार्षद और जनता जनार्दन लामबंद हो गए। लोगों ने नीमच सिटी से पोस्ट ऑफिस शिफ्ट करने पर अपना विरोध जताया। 
आम जनता का कहना है कि नीमच सिटी में वैसे भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यहां सरकारी कामकाज के लिए नाम मात्र के कार्यालय हैं। करीब 75 साल पुराना पोस्ट ऑफिस यहां से स्थानांतरित ना किया जाए, यह मांग आमजन मुखर होकर कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि नीमच सिटी की आबादी 20000 से अधिक है। करीब 8000 से अधिक खाते यहां पर है। ऐसे में यहां के लोगों को डाकघर संबंधित छोटे-मोटे काम के लिए भी 5 किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा। इस बात को लेकर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने भी अपनी आपत्ति व्यक्त की। उन्होंने इस बारे में सांसद सुधीर गुप्ता और उच्च अधिकारियों से भी चर्चा की। सभी का एक स्वर में यही कहना था कि वर्षों पुराने पोस्ट ऑफिस की सुविधा यहीं रहना चाहिए। यदि जगह संबंधित कोई समस्या है तो नई जगह उपलब्ध करा कर इसका समाधान किया जा सकता है। कुल मिलाकर नीमच सिटी से डाकघर को हटाने के निर्णय के बारे में लोगों का कहना है कि यदि ऐसा होता है तो यह तुगलकी निर्णय होगा और नीमच सिटी की जनता के साथ अन्याय भी होगा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE