BREAKING NEWS
KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<     KHABAR : चंचल सोनी की पढ़ाई में आर्थिक समस्या नहीं.. <<     प्रधानमंत्री आवास की मांग लेकर जनसुनवाई में.. <<     KHABAR : किसान परेशान है तो हम चुप नहीं बैठेंगे,.. <<     EXCLUSIVE: BJP की नई टीम में बड़े चेहरों की एंट्री,.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को.. <<     पढ़ाई के लिए रोज शिवपुरी आने वाली छात्राओं की.. <<     राशन नहीं मिलने से ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2025, 2:02 pm
KHABAR : ट्रैफिक पुलिस के हाथ लगे तीन नाबालिग, लाइसेंस नहीं था, कमर पर लगी थी नकली पिस्टल, बोले-पिस्टल का शौक है, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। इंदरगंज चौराहा पर ट्रैफिक पुलिस के हाथ बाइक सवार तीन नाबालिग छात्र लगे हैं। पुलिस ने नाबालिग से ड्राइविंग लाइसेंस मांगा तो नहीं मिला, लेकिन तलाशी लेने पर कमर पर पिस्टल लगी मिली है। पिस्टल देखकर पुलिस जवान हैरान रह गए। तत्काल उनको निगरानी में ले लिया। जब पुलिस ने पिस्टल की जांच की तो वह नकली निकली है।


पकड़े गए बाइक सवार नाबालिगों से पूछताछ की तो उनका कहना था कि उनको पिस्टल का शौक है। वह रौब बनाने के लिए यह नकली पिस्टल लेकर घूमते हैं। घटना शुक्रवार रात की है। पुलिस ने तीनों के नाबालिग होने पर मोटर व्हीकल एक्ट का चालान किया है। साथ ही पिस्टल को निगरानी में लेकर छात्रों के परिजन को सूचना दी है।


शहर के इंदरगंज चौराहा पर शुक्रवार रात ट्रैफिक पुलिस पॉइंट लगाकर वाहन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग पॉइंट पर सूबेदार प्रबल सिंह यादव और आरक्षक अनूप, आरक्षक कृष्णपाल सिंह जब चेकिंग कर रहे थे, तभी बाइक सवार तीन लड़के आते हुए नजर आए। पुलिस ने इन तीनों को रोका तो पहले वह भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।


जब बाइक सवार तीनों लड़कों से पूछताछ की गई तो पता लगा कि वह नाबालिग हैं। इसके बाद पुलिस ने उनकी चेकिंग की तो कमर से एक पिस्टल मिली है। इस पर पुलिस हरकत में आई और पिस्टल को निगरानी में लेकर जांच पड़ताल की तो पता लगा कि यह तो नकली है। इसके बाद पूछताछ के बाद पता लगा कि वह छात्र हैं। पुलिस ने नकली पिस्टल अपने पास निगरानी में लेकर नाबालिगों को उनके परिजन की निगरानी में सौंप दिया है।


छात्रों को है हथियार रखने का शौक
पुलिस ने जब पकड़े गए तीनों नाबालिगों से पूछताछ की तो उनका कहना था कि उनको हथियार रखने का शौक है। असली हथियार मिल नहीं रहा था तो रौब जमाने के लिए वह नकली पिस्टल लेकर घूम रहे थे। उनको नहीं पता था कि यह नकली हथियार लेकर घूमना भी अपराध है। पुलिस ने तीनों के परिजन को बुलाकर उनको उनके सुपुर्द किया है।


इस मामले में ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि बाइक सवार तीन लड़कों को पकड़ा था जिनके पास से एक नकली पिस्टल मिली है। नकली पिस्टल निगरानी में ली है। लड़के नाबालिग थे उनको समझाइश देकर छोड़ दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE