BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2025, 2:21 pm
KHABAR : कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर सियासी तूफान, जीतू पटवारी ने बताया दृष्टि दोष, कहा- बेटियां छोटे कपड़े पहनें या बड़े, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने लड़कियों के कपड़ों को लेकर अजीबो-गरीब बयान दिया जिससे सियासी तूफान आ गया। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी इस पर करारा प्रहार किया है।    


जीतू पटवारी बोले- कैलाश विजयवर्गीय को हुआ दृष्टिदोष
दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय के हालिया बयान “छोटे कपड़े वाली मुझे पसंद नहीं” ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। इस पर पलटवार करते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पटवारी ने कहा,”कैलाश विजयवर्गीय की उम्र 70 साल हो गई है। उन्हें अब दृष्टि दोष हो गया है। जो बातें घर की चारदीवारी में होती हैं, उन्हें सार्वजनिक मंच से कहना शोभा नहीं देता।


बेटियां छोटे कपड़े पहनें या बड़े, देखना ही क्यों?
उन्होंने सवाल उठाया- “अगर कोई नेता सुर्ख़ियों में बने रहने के लिए बेटियों के कपड़ों पर टिप्पणी करता है, तो यह बेहद शर्मनाक है। बेटियों को कौन से कपड़े पहनने हैं, यह उनका अधिकार है। छोटे पहने या बड़े यह उनकी मर्जी है, उसे देखना ही क्यों” 


क्या है ‘छोटे कपड़े’ वाला विवाद?
पर्यावरण दिवस पर आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा “हमारे यहां अगर कोई महिला अच्छे कपड़े पहने, गहने पहने, सजे-संवरे तो हम कहते हैं- बहुत सुंदर है। लेकिन विदेशों में सोच अलग है। वहां कम कपड़े पहनने वाली महिला को सुंदर माना जाता है। वहां ये कहावत चलती है कि जैसे कम कपड़े पहनने वाली महिला सुंदर लगती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE