कुकड़ेश्वर। स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन नई दिल्ली के राष्ट्रीय संस्थापक सदस्य संजीव कुमार सोनी , कुलदीप सोनी राष्ट्रीय संस्थापक सदस्य , शांतिलाल सोनी प्रदेश अध्यक्ष, उषा सोनी महिला प्रदेश अध्यक्ष, अनूप कुमार सोनी जिला उपाध्यक्ष स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन टीएम नई दिल्ली द्वारा कुकड़ेश्वर निवासी भगवती प्रसाद सोनी को नीमच जिला महामंत्री के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई।
इस अवसर पर सोनी ने बताया कि स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन का मूल उद्देश्य समाज सेवा के साथ समाज उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य किए जाते हैं जिसमें मूल रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य ,कौशल विकास, सामाजिक कार्यक्रम ,विलुप्त होती स्वर्ण कला ,एवं समाज को आर्थिक संपन्नता दिलाने का प्रयास संगठन के सदस्यों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करता है सोनी की नियुक्ति से स्वर्णकार समाज में हर्ष व्याप्त है स्वर्णकार समाज के तेजकरण सोनी , संजय सोनी, प्रखर सोनी ,मनीष सोनी ,ललित सोनी, विनोद सोनी, विष्णु कुमार सोनी ,बद्रीलाल सोनी, आभा सोनी नीमच, मंजू सोनी के साथ नगर वासियों ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की स्वर्णकार समाज कुकडेश्वर द्वारा स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।