नीमच। स्थानीय हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक-2 में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पालिका परिषद नीमच के तीन अधिकारी-कर्मचारियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया को सीएम हेल्पलाइन एवं शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रकरणों के त्वरित निराकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
वहीं कार्यालय अधीक्षक कन्हैया लाल शर्मा को कार्यालय अधीक्षक के पद के दायित्वों के साथ स्टोर शाखा, परिषद बैठकों के संचालन तथा रिकॉर्ड संधारण में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में कमल अहीर को जनगणना कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों ने सम्मानित होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।