कसरावद। श्रावण माह में शिव भक्ति का रंग एक बार फिर चरम पर है। कसरावद के ग्राम पंचायत भीलगांव से सोमवार को ष्भीलेश्वर महादेव कावड़ यात्रा बड़े उत्साह के साथ ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुई।
इस यात्रा में 100 से अधिक कावड़ यात्री शामिल हुए। खास बात यह रही कि इसमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ष्हर हर महादेवष् और ष्बोल बम के जयकारों के साथ पूरा माहौल शिवमय हो गया।
आस्था की टोली, एकता की मिसाल
यात्रा में छोटे-छोटे बच्चे भी कावड़ उठाकर चल रहे थे, तो महिलाएं भजन गाते हुए शिव भक्ति में लीन नजर आईं। बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक सभी के चेहरे पर एक ही भाव था - ओंकारेश्वर में बाबा को जल चढ़ाने का संकल्प।
यात्रा संयोजक सुरेंद्र राठौर ने बताया कि यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। भीलगांव के ग्रामवासियों की मन्नत है कि हर साल कावड़ लेकर ओंकारेश्वर जाकर भगवान भीलेश्वर महादेव को जल अर्पित किया जाए। इस बार भी श्रद्धालुओं का जोश देखते ही बन रहा था।
मार्ग में हुआ स्वागत
कावड़ यात्रा के दौरान रास्ते भर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर और शीतल जल-पानी की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। डीजे की धुन पर भक्त झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे।
ग्राम पंचायत भीलगांव से निकली यह यात्रा अब ओंकारेश्वर पहुंचकर नर्मदा जल से अभिषेक करेगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह की यात्राएं गांव में भाईचारे और धार्मिक एकता को और मजबूत करती हैं।