नीमच। प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश, विद्युत मंडल पेंशनर्स संघ एवं तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में पेंशनर्स की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर 18 अगस्त को जिला स्तरीय ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रांतीय अध्यक्ष श्याम जोशी के आह्वान पर प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम के तहत नीमच जिले के पेंशनर्स शाम 5 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।
संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि पेंशनर्स लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों के निराकरण की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए जिला स्तर पर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है।
कार्यक्रम में प्रांतीय सचिव सी.के. शर्मा, संभागीय अध्यक्ष कोमल भुतड़ा, संभागीय उपाध्यक्ष वासुदेव ऐरन, संभागीय सचिव अनवर हुसैन ओबेदीन, संभागीय सह सचिव घीसालाल धाकड़, जिला अध्यक्ष घनश्याम नीमा, जिला संयोजक ओमप्रकाश शर्मा, जिला अध्यक्ष शम्भूलाल बगाड़ा, चेनराम पाटीदार, जिनेन्द्र जैन, अमृतलाल शर्मा, गोविंद शर्मा, श्रीपाल जैन, मांगीलाल जैन, शिवकुमार शर्मा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं पेंशनर्स शामिल होंगे।
विद्युत मंडल पेंशनर्स संघ की ओर से भोपालसिंह राठौड़, श्याम सुंदर बैरागी, श्यामलाल अग्रवाल, सूरजमल आर्य सहित पदाधिकारी तथा तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की ओर से प्रांतीय सचिव अनिल कुमार गोयल, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार पंवार, जिला सचिव देवराज मेघवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने पेंशनर्स से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
पदाधिकारियों ने कहा कि पेंशनर्स की मांगों के निराकरण के लिए एकजुट होकर शासन तक अपनी आवाज पहुंचाई जाएगी। उन्होंने जिले के सभी पेंशनर्स साथियों से निर्धारित समय पर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।