BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर जनसुनवाई में अनोखा विरोध, युवक को.. <<     सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, वायडी.. <<     BIG NEWS : विद्युत पोल हादसे में आउटसोर्स कर्मचारी.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने मनाया स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : जावद में 11 साल से त्योहारों पर अघोषित बंद.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में कलेक्टर कार्यालय पहुंचा.. <<     पंच सम्मेलन में अव्यवस्थाओं पर बवाल, नाराज.. <<     BIG NEWS : आवास की आस में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे.. <<     भाजपा में नई जिम्मेदारियां तय, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, नर्मदा के लिए.. <<     नागपंचमी पर उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ.. <<     KHABAR : राशन वितरण में अनियमितता का आरोप,.. <<     KHABAR : छात्राओं ने बढ़े बस किराये को कम करवाने की.. <<     महिदपुर में नागपंचमी पर बजरंग व्यायामशाला.. <<     शहडोल में बदमाशों के हौसले बुलंद, सरेआम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2026, 3:15 pm
BIG NEWS : मंडी में मचा हंगामा, हम्मालों ने काम बंद कर लगाए ‘मंडी प्रशासन मुर्दाबाद’ के नारे, दो दिन के आश्वासन पर शुरू हुआ काम, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलियामंडी। पिपलियामंडी कृषि उपज मंडी में अव्यवस्थाओं एवं शेड के आसपास लंबे समय से खड़े खाली वाहनों को लेकर हम्माल संघ ने काम बंद कर प्रदर्शन किया। हम्मालों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।

हम्मालों का कहना था कि शेड के आसपास खाली वाहन लंबे समय से खड़े रहने के कारण उन्हें कार्य करने में परेशानी हो रही है। इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर उन्होंने काम बंद कर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान हम्मालों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ “मंडी प्रशासन मुर्दाबाद” के नारे भी लगाए।

हम्मालों के काम बंद करने से मंडी की नीलामी व्यवस्था प्रभावित हुई। कुछ समय तक नीलामी प्रक्रिया प्रभावित रहने से मंडी में आने वाले किसानों एवं अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मामले की जानकारी मिलने के बाद मंडी प्रशासन ने हम्माल संघ के प्रतिनिधियों से चर्चा की और दो दिन में व्यवस्था में सुधार करने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद हम्मालों ने काम पुनः शुरू कर दिया, जिसके बाद मंडी की व्यवस्थाएं धीरे-धीरे सामान्य हुईं।

हम्मालों का कहना है कि मंडी परिसर में लंबे समय से बनी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाना जरूरी है, ताकि किसानों, हम्मालों और मंडी से जुड़े अन्य लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं, मंडी प्रशासन द्वारा दिए गए दो दिन के आश्वासन के बाद अब सभी की नजर व्यवस्था में होने वाले सुधार पर है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE