नीमच। जिले की मनासा तहसील के ग्राम लसुडियाआंत्री निवासी गणेश पिता रमेशचंद्र खटिक ने जनसुनवाई में आवेदन देकर बंद रास्ता खुलवाने एवं पैतृक संपत्ति में अपना वैधानिक हिस्सा दिलाने की मांग की है।
आवेदक ने आरोप लगाया कि उसके प्लाटों पर आने-जाने का रास्ता परिजनों द्वारा बंद कर दिया गया है। वहीं पैतृक कृषि भूमि में उसका एक-चौथाई हिस्सा होने के बावजूद उसे जमीन एवं फसल में हिस्सा नहीं दिया जा रहा है।
गणेश ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम स्वामित्व योजना के तहत दर्ज कुछ प्लाटों में उसका हक होने के बावजूद अन्य लोगों के नाम दर्ज कर दिए गए हैं। आवेदक के अनुसार वह पिछले 20-25 वर्षों से अपने अधिकारों के लिए परेशान है।
उसने कलेक्टर से मामले की जांच करवाकर बंद रास्ता खुलवाने, पैतृक संपत्ति का नियमानुसार बंटवारा कराने तथा उसे उसका वैधानिक हिस्सा दिलाने की मांग की है।