BREAKING NEWS
KHABAR : छात्राओं ने बढ़े बस किराये को कम करवाने की.. <<     महिदपुर में नागपंचमी पर बजरंग व्यायामशाला.. <<     शहडोल में बदमाशों के हौसले बुलंद, सरेआम.. <<     BIG NEWS : मंडी में मचा हंगामा, हम्मालों ने काम बंद.. <<     भीलगांव से निकली भव्य कांवड़ यात्रा,.. <<     बापचा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, देहरी घाट.. <<     **बिजली पोल पर चढ़ा कर्मचारी, फिर नीचे गिरी.. <<     KHABAR : 20-25 साल से हक के लिए भटक रहा ग्रामीण,.. <<     संगठन में नई नियुक्तियां, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम में भंडारे की लाइन में खड़ा था.. <<     KHABAR : उज्जैन में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब, 24.. <<     KHABAR : नाला बंद, रास्ता जलमग्न, पैदल से लेकर.. <<     MP में फिर बरसेगा आसमान, बदला मौसम का.. <<     KHABAR : आदेश हुआ, लेकिन रास्ता नहीं खुला, प्रशासन.. <<     बेहरावल में निकली भव्य कांवड़ यात्रा,.. <<     BIG VIDEO : गायों को बचाने में मचा मौत का तांडव! भिंड.. <<     सेंधवा में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया.. <<     नाग पंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में उमड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2025, 4:28 pm
NEWS : ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 11 एण्ड्रॉईड मोबाईल, दो स्केनर मशीन, एक कार्ड स्वेप मशीन, एटीएम व चैक बुक, पासबुक जब्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। साइबर थाना चित्तौडगढ व पुलिस थाना भुपाल सागर की संयुक्त टीम नें डीएसटी व साइबर सैल की सूचना पर कपासन कस्बे में ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफतार कर उनके द्वारा उपयोग में लिये गये 11 एण्ड्रॉईड मोबाईल दो स्केनर मशीन व एक कार्ड स्वेप मशीन एटीएम व चैक बुक पासबुक जब्त किये हैं।
 पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि डीएसटी एवं साइबर सैल को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति कपासन कस्बे में विकास पुत्र मनोहरलाल राव के निर्माणाधीन मकान में ऑनलाइन सट्टा का कारोबार कर रहे हैं। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला के सुपरविजन में साइबर अपराधों पर नियंत्रण एवं प्रभावी कार्यवाही हेतू डीएसटी एवं साइबर सैल की सूचना पर साइबर थाना चित्तौडगढ व भुपालसागर थाना की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये कपासन कस्बे में विकास पुत्र मनोहरलाल राव के निर्माणाधीन मकान से तीन आरोपियों कैलाश टाकीज के पास कपासन निवासी 25 वर्षीय विकास पुत्र मनोहर लाल राव, पाईको का मोहल्ला कपासन निवासी 20 वर्षीय सौरभ पुत्र राजेन्द्र आचार्य व ब्रह्मपुरी कपासन निवासी 22 वर्षीय करण पुत्र गोपाल कुमावत को गिरफतार किया, जिनके कब्जे से ऑनलाईन सटटा खिलाने के उपयोग में लिये जा रहे उपकरण 11 एंड्रॉयड मोबाईल फोन, दो स्केनर मशीन, एक कार्ड स्वेप मशीन, एटीएम व चैक बुक पासबुक जब्त किये गये हैं। 
 पुलिस पूछताछ में तीनों युवकों ने बताया कि उक्त सम्पूर्ण ऑनलाईन सट्टा कपासन निवासी बालमुकुंद इनाणी उर्फ बुद्विप्रकाश के कहने से अन्य लोगो को लालच देकर ऑनलाईन सिस्टम में जोड कर उनसे ऑनलाईन रूपये प्राप्त कर सटटा चलाते है। यह पूरा सिस्टम बालमुकुन्द इनाणी द्वारा ही संचालित किया जा रहा है व उन्हें उक्त कार्य के लिये पारिश्रमिक देता है। उन तीनों को बालमुकुन्द इनाणी नें ही ऑनलाईन सट्टा चलाने का काम सिखाया।
गिरफ्तार आरोपी विकास राव, करण कुमावत और सौरभ आचार्य द्वारा मास्टर आई.डी से क्लांईट आई.डी पासवर्ड बनाकर ग्राहको को आई.डी पासवर्ड देकर उनके द्वारा विभिन्न खातों में ऑनलाईन माध्यम से रुपये जमा कराने पर उन क्लाइंट आई.डी में रिचार्ज किया जाता हैं। उसके बाद में ग्राहकों के द्वारा स्वयं कि क्लाइंट आई.डी स्वयं के मोबाईल में इंन्टरनेट ब्राउजर व ऐप पर चलाकर सट्टा चलाते हैं। 

कार्यवाही करने वाली टीम-
चम्पाराम पुलिस निरीक्षक साइबर थाना, भूपालसागर के एएसआई असरार जमा, साइबर थाने के कानि. रामनिवास, अजीत, भूपालसागर के कानि. माधव लाल, लक्ष्मण लाल, अनिल व हरिकिशन।
उक्त कार्यवाही में जिला स्पेशल टीम एवं साइबर सैल के कानि. रामावतार व रामनरेश की विशेष भुमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE