नीमच। दिनांक 10 जून 2025, मंगलवार को जिला पुलिस नीमच द्वारा जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर पुलिस नियंत्रण कक्ष, नीमच में दोपहर 12.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
शिविर में जिला नीमच के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक नीमच स्वयं उपस्थित रहेंगे और आमजन की समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करेंगे।
जिले की आम जनता से अपील की जाती है कि जिन आवेदकों की शिकायतों या आवेदन पत्रों में कार्यवाही अपेक्षित है, या जो नवीन शिकायतें एवं आवेदन प्रस्तुत करना चाहते हैं, वे दिनांक 10 जून 2025 को पुलिस कंट्रोल कक्ष, नीमच में अवश्य उपस्थित हों। साथ ही, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्रस्तुत सभी आवेदनकर्ता भी इस जनसुनवाई में भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।