BREAKING NEWS
**बिजली पोल पर चढ़ा कर्मचारी, फिर नीचे गिरी.. <<     KHABAR : 20-25 साल से हक के लिए भटक रहा ग्रामीण,.. <<     संगठन में नई नियुक्तियां, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम में भंडारे की लाइन में खड़ा था.. <<     KHABAR : उज्जैन में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब, 24.. <<     KHABAR : नाला बंद, रास्ता जलमग्न, पैदल से लेकर.. <<     MP में फिर बरसेगा आसमान, बदला मौसम का.. <<     KHABAR : आदेश हुआ, लेकिन रास्ता नहीं खुला, प्रशासन.. <<     बेहरावल में निकली भव्य कांवड़ यात्रा,.. <<     BIG VIDEO : गायों को बचाने में मचा मौत का तांडव! भिंड.. <<     सेंधवा में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया.. <<     नाग पंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में उमड़ा.. <<     KHABAR : अर्जुन विजयवर्गीय को मिली नारायण सेवा.. <<     VIDEO: बरगी बांध के 9 गेट खुले, नर्मदा उफान पर! 1031.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर निशुल्क सेवा का कई.. <<     BIG NEWS : बिजली कर्मचारी की मौत पर बवाल, आक्रोशित.. <<     BIG VIDEO : इंदौर में खौफनाक वारदात: पिता ने पत्नी की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2025, 11:04 am
KHABAR : केन्‍द्रीय दल ने किया पीएचई, जल जीवन मिशन, जिला पंचायत, वन के कार्यों की समीक्षा, संयुक्‍त सचिव पवन कुमार ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- पेयजल के शेष कार्यों को दिसंबर तक पूर्ण करें, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। अल्पसंख्य कार्य मंत्रालय भारत सरकार पवन कुमार एवं केंद्रीय भूजल वैज्ञानिक सौम्या सिद्धार्थ ने पीएचई, जल जीवन मिशन, जिला पंचायत के कार्यों को समीक्षा की। बैठक के दौरान कलेक्टर अदिती गर्ग, डीएफओ संजय रायखेरे, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, पीएचई, जल जीवन मिशन, जन संसाधन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। जल जीवन मिशन अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड मंदसौर की 186 ग्रामों की एकल स्वीकृत ग्राम योजना अंतर्गत 166 योजना पूर्ण की गई। जिसमें से 135 योजनाएँ संचालन /संधारण हेतु संबंधित ग्राम पंचायत को हस्तानान्तरित की गईं तथा 143 योजनाओं को हर घर जल प्रमाणित किया गया। 20 योजनाओं के कार्य प्रगति पर है। जिन्हे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्य की निगरानी, सुपरविजन क्वालिटी कंट्रोल एजेंसी तथा थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन एजेंसी कर रही है। उन्‍होंने कहा कि दिसंबर तक कार्य पूर्ण करे, जिससे सभी लक्षित परिवारों को शुद्ध पेयजल सुनिश्चित किया जा सके। इसके लिए इंटेकवेल के साथ पम्‍प हाउस, जल शुद्धीकरण संयत्र, ओव्‍हर हेड टेंक, पाईप लाईन बिछाने का कार्य तथा सड़क सुधार आदि के कार्य तेजी से चल रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि वन, रेल्‍वे, एनएचएआई, एमपीआरडीसी और एमपीआर आरडीए जैसे विभागों से स्‍वीकृतियां प्राप्त हो चुकी है, वो काम जल्द पूर्ण करे। केंद्रीय दल द्वारा जल प्रदाय योजना का आगामी दो दिनों में निरीक्षण किया जायेगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE