BREAKING NEWS
**बिजली पोल पर चढ़ा कर्मचारी, फिर नीचे गिरी.. <<     KHABAR : 20-25 साल से हक के लिए भटक रहा ग्रामीण,.. <<     संगठन में नई नियुक्तियां, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम में भंडारे की लाइन में खड़ा था.. <<     KHABAR : उज्जैन में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब, 24.. <<     KHABAR : नाला बंद, रास्ता जलमग्न, पैदल से लेकर.. <<     MP में फिर बरसेगा आसमान, बदला मौसम का.. <<     KHABAR : आदेश हुआ, लेकिन रास्ता नहीं खुला, प्रशासन.. <<     बेहरावल में निकली भव्य कांवड़ यात्रा,.. <<     BIG VIDEO : गायों को बचाने में मचा मौत का तांडव! भिंड.. <<     सेंधवा में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया.. <<     नाग पंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में उमड़ा.. <<     KHABAR : अर्जुन विजयवर्गीय को मिली नारायण सेवा.. <<     VIDEO: बरगी बांध के 9 गेट खुले, नर्मदा उफान पर! 1031.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर निशुल्क सेवा का कई.. <<     BIG NEWS : बिजली कर्मचारी की मौत पर बवाल, आक्रोशित.. <<     BIG VIDEO : इंदौर में खौफनाक वारदात: पिता ने पत्नी की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2025, 11:41 am
BIG REPORT : किसानों के समर्थन में उतरे कमलनाथ, एक्स पर लिखा- सरकार मूंग किसानों की मांग को ध्यान नहीं दे रही, बोले-उनकी मांग जायज, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता कमलनाथ किसानों के समर्थन में उतरे हैं। उन्होंने मूंग किसानों की मांगों को जायज बताते हुए उनका समर्थन किया है। मामले को लेकर कमलनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर सरकार को घेरा है।


सरकार इस संबंध में एक भी शब्द नहीं बोल रही
उन्होंने एक्स पर लिखा- मूंग के किसानों की मांग की तरफ बिलकुल ध्यान नहीं दे रही है। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की मांग कर रहे हैं जो सर्वथा वैध और न्यायोचित है। सरकार हर साल मूंग की खरीद करती है और केंद्र तथा राज्य सरकार की तरफ से अपना-अपना कोटा भी निर्धारित किया जाता है। लेकिन मूंग दाल की खरीद करना दूर तो सरकार इस संबंध में एक भी शब्द नहीं बोल रही है।


मूंग दाल की खरीद प्रक्रिया शुरू करे
किसान अलग-अलग तथा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर अपनी मांग दोहरा रहे हैं। पहले किसानों को मूंग की दाल का उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित करना और उसके बाद दाल खरीदने से मुकर जाना, सरकार का किसानों के साथ धोखा है। मैंने पहले भी मांग की है और फिर से दोहराता हूं कि सरकार तत्काल मूंग दाल की खरीद प्रक्रिया शुरू करे और किसानों को सरकार द्वारा निर्मित संकट से मुक्त कराए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE