BREAKING NEWS
KHABAR : 20-25 साल से हक के लिए भटक रहा ग्रामीण,.. <<     संगठन में नई नियुक्तियां, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम में भंडारे की लाइन में खड़ा था.. <<     KHABAR : उज्जैन में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब, 24.. <<     KHABAR : नाला बंद, रास्ता जलमग्न, पैदल से लेकर.. <<     MP में फिर बरसेगा आसमान, बदला मौसम का.. <<     KHABAR : आदेश हुआ, लेकिन रास्ता नहीं खुला, प्रशासन.. <<     बेहरावल में निकली भव्य कांवड़ यात्रा,.. <<     BIG VIDEO : गायों को बचाने में मचा मौत का तांडव! भिंड.. <<     सेंधवा में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया.. <<     नाग पंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में उमड़ा.. <<     KHABAR : अर्जुन विजयवर्गीय को मिली नारायण सेवा.. <<     VIDEO: बरगी बांध के 9 गेट खुले, नर्मदा उफान पर! 1031.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर निशुल्क सेवा का कई.. <<     BIG NEWS : बिजली कर्मचारी की मौत पर बवाल, आक्रोशित.. <<     BIG VIDEO : इंदौर में खौफनाक वारदात: पिता ने पत्नी की.. <<     KHABAR : भक्ति और आस्था का सैलाब, भीलगांव से 100 से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2025, 11:46 am
KHABAR : प्रदेश के तहसील मुख्यालयों पर भाकिसं का प्रदर्शन आज, एमएसपी पर उड़द-मूंग की खरीदी की मांग को लेकर धरना देंगे किसान, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में भारतीय किसान संघ उड़द-मूंग की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी न होने के कारण मंगलवार को प्रदर्शन करेगा। तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे। वहीं, सरकार के नाम ज्ञापन भी सौंपे जाएंगे।

किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने बताया कि उड़द-मूंग की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी न होने के कारण प्रदेश के 16 से अधिक जिलों के किसान परेशान हैं। इसे लेकर कुछ जिलों में किसानों ने स्वप्रेरणा से आंदोलन छेड़ रखा है। अब भारतीय किसान संघ भी सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन व ज्ञापन के कार्यक्रम करेगा। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से होगा। इसके बाद भी यदि सरकार नहीं सुनेगी तो प्रदेश के सभी जिला केंद्रों पर ट्रैक्टर रैली जैसे उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे।

मंडी अधिनियम की धारा 36 (3) का हो पालन
भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री चंद्रकांत गौर ने बताया, मंडी अधिनियम की धारा 36 (3) के अनुसार मंडी प्रांगण में ऐसी कृषि उपज जिसका सरकार ने समर्थन मूल्य घोषित किया है, उस उपज की घोषित समर्थन मूल्य से कम पर बोली प्रारंभ नहीं होने दी जाएगी। इस प्रकार का आदेश पत्र पूर्व में नर्मदापुरम जिले में जारी किया जा चुका है। जिसकी प्रतिलिपि जारी करते हुए महामंत्री गौर ने कहा कि यदि सरकार उड़द- मूंग की खरीदी नहीं करती है, तो प्रदेश सरकार सभी जिलों के कलेक्टर को मंडी अधिनियम की धारा 36 (3) का पालन सुनिश्चित कराने आदेश जारी करे।

बैठक में हो चुका निर्णय
प्रांत प्रचार प्रमुख राहुल धूत ने बताया कि भारतीय किसान संघ की रविवार को प्रदेश टोली बैठक हुई। जिसमें आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। टोली में महाकौशल प्रांत से प्रधानमंत्री एमएसपी समिति के सदस्य प्रमोद चौधरी, अभा प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिंह पटेल, प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मालवा प्रांत से प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, राजेंद्र शर्मा, मध्यभारत प्रांत से क्षेत्र संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रांत महामंत्री चंद्रकांत गौर, प्रांत संगठन मंत्री मनीष शर्मा शामिल रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE