BREAKING NEWS
KHABAR : 20-25 साल से हक के लिए भटक रहा ग्रामीण,.. <<     संगठन में नई नियुक्तियां, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम में भंडारे की लाइन में खड़ा था.. <<     KHABAR : उज्जैन में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब, 24.. <<     KHABAR : नाला बंद, रास्ता जलमग्न, पैदल से लेकर.. <<     MP में फिर बरसेगा आसमान, बदला मौसम का.. <<     KHABAR : आदेश हुआ, लेकिन रास्ता नहीं खुला, प्रशासन.. <<     बेहरावल में निकली भव्य कांवड़ यात्रा,.. <<     BIG VIDEO : गायों को बचाने में मचा मौत का तांडव! भिंड.. <<     सेंधवा में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया.. <<     नाग पंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में उमड़ा.. <<     KHABAR : अर्जुन विजयवर्गीय को मिली नारायण सेवा.. <<     VIDEO: बरगी बांध के 9 गेट खुले, नर्मदा उफान पर! 1031.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर निशुल्क सेवा का कई.. <<     BIG NEWS : बिजली कर्मचारी की मौत पर बवाल, आक्रोशित.. <<     BIG VIDEO : इंदौर में खौफनाक वारदात: पिता ने पत्नी की.. <<     KHABAR : भक्ति और आस्था का सैलाब, भीलगांव से 100 से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2025, 11:53 am
KHABAR : कृषि वैज्ञानिकों ने बताया उन्नत तकनीको का उपयोग, किसान भाईयों को अपनी आय बढ़ाने में करेगी सहयोग, सांसद अनीता चौहान ने की विकसित कृषि संकल्प अभियान में सहभागिता, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। ग्राम पंचायत अमरपुराकलां विकासखण्ड बाजना एवं ग्राम जामथुन विकासखण्ड रतलाम में विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत शिविर आयोजित किया गया। जिसमें रतलाम झाबुआ क्षेत्र की सांसद अनीता नागर सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं बाजना मण्डल के सभी पदाधिकारियों एंव जनप्रतिनिधियों एवं राजस्व विभाग के अमले के साथ कृषि विज्ञान केन्द्र कालूखेडा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सर्वेश त्रिपाठी, परियोजना संचालक आत्मा निर्भय सिंह नर्गेश, अनुविभागीय अधिकारी कृषि अनुभाग सैलाना एनएस मण्डलोई, तथा बडी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहें। 
सांसद चौहान द्वारा प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री के विकसित कृषि संकल्प अभियान से कृषकों को लाभ लेने एवं अधिकतम उत्पादन प्राप्त करने हेतु वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई सोयाबीन, मक्का, एवं कपास की उन्नतशील प्रजातियों को लगाने हेतु कृषकों को अभिप्रेरित किया गया एवं किसानों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि कृषि वैज्ञानिको द्वारा बताई जा रही उन्नत तकनीको का उपयोग किसान भाई अपनी आय बढ़ाने में करे। कार्यक्रम में कृषको की उपस्थिति को देखकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि अब बाजना विकासखण्ड कृषकों द्वारा अपनाये जाने वाले कृषि नवाचारों से रतलाम जिले में कृषि में समृद्ध विकासखण्ड होगा। जिलाध्यक्ष उपाध्याय द्वारा किसानों को वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई नवीन तकनीकियों को अपनाने का आव्हान किया गया।
भीका वास्के सहायक संचालक, किसान कल्याण तथा  कृषि विकास जिला रतलाम द्वारा बताया गया कि 29 मई से 09 जून 2025 तक विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन रतलाम जिले की 108 पंचायतों में किया जा चुका है। शेष 27 पंचायतो में भी अभियान 12 जून 2025 तक जारी रहेगा। इस अभियान में कृषि विभाग के अलावा, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन, मत्स्य विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र कालूखेडा, राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान केन्द्र इंदौर के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के द्वारा केन्द्र एवं राज्य की विभिन्न योजनाओं के बारे में तथा खरीफ पूर्व तैयारियों, उन्नत किस्मों के बीजों के बारे में, दवाईयों के बारे में, किसानों को शिविर के माध्यम से विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE