BREAKING NEWS
KHABAR : 20-25 साल से हक के लिए भटक रहा ग्रामीण,.. <<     संगठन में नई नियुक्तियां, लाल सिंह आर्य.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम में भंडारे की लाइन में खड़ा था.. <<     KHABAR : उज्जैन में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब, 24.. <<     KHABAR : नाला बंद, रास्ता जलमग्न, पैदल से लेकर.. <<     MP में फिर बरसेगा आसमान, बदला मौसम का.. <<     KHABAR : आदेश हुआ, लेकिन रास्ता नहीं खुला, प्रशासन.. <<     बेहरावल में निकली भव्य कांवड़ यात्रा,.. <<     BIG VIDEO : गायों को बचाने में मचा मौत का तांडव! भिंड.. <<     सेंधवा में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया.. <<     नाग पंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में उमड़ा.. <<     KHABAR : अर्जुन विजयवर्गीय को मिली नारायण सेवा.. <<     VIDEO: बरगी बांध के 9 गेट खुले, नर्मदा उफान पर! 1031.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर निशुल्क सेवा का कई.. <<     BIG NEWS : बिजली कर्मचारी की मौत पर बवाल, आक्रोशित.. <<     BIG VIDEO : इंदौर में खौफनाक वारदात: पिता ने पत्नी की.. <<     KHABAR : भक्ति और आस्था का सैलाब, भीलगांव से 100 से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2025, 12:28 pm
KHABAR : जिला पंचायत सीईओ ज्योति शर्मा ने औद्यागिक इकाईयों के प्रतिनिधियों की ली बैठक, चर्चा कर दिया रूफ वाटर हॉर्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाने पर जोर, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास ज्योति शर्मा ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधि तथा एसोसिएशन ऑफ इण्डस्ट्रीज के प्रतिनिधि एवं अध्यक्ष लघु उद्योग भारती देवास इकाई तथा महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, देवास उपस्थित थे। 

बैठक में सीईओ जिला पंचायत शर्मा ने कहा कि जिले की सभी औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों को औद्योगिक इकाईयों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अनिवार्य रूप सें स्थापित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के महत्व के बारे में बताया और जल संरक्षण के महत्व को सूक्ष्मता सें समझाया। उन्होंने कहा कि कि यदि इकाईयों को रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगानें में कोई परेशानी आती है तो तकनीकी दल द्वारा रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने में सहायता की जाएगी। उन्होंने महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र को निर्देश दिए कि सभी औद्योगिक इकाईयों को शतप्रतिशत रूफ वाटर हार्वेस्टिंग लगाने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों ने मानसून पूर्व अपनी इकाई में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने पर सहमति दी तथा कहा कि वे शीघ्र ही इस कार्य को प्रारंभ कर देंगे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE